फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky-Sunny: सनी को थप्पड़ मारने पर विक्की ने खो दिया था आपा, वर्षों बाद एक्टर ने दिलचस्प घटना का किया खुलासा

Sat, 13 Jan 2024 06:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी कौशल और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विक्की कौशल अपने छोटे भाई सनी कौशल से कितना प्यार करते हैं, ये जगजाहिर है। हाल ही में सनी ने एक साक्षात्कार में अपने भाई विक्की कौशल के साथ अपने रिश्तों के लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान सनी ने एक दिलचस्प घटना का भी खुलासा किया, जब अभिनेता विक्की कौशल ने उन्हें थप्पड़ मारने के वाले एक एक लड़के का कॉलर पकड़ लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
सनी कौशल और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी ने साक्षात्कार में बताया कि विक्की और वे बचपन से ही एक-दूसरे के लिए काफी फिक्रमंद रहे हैं। सनी ने कहा, 'मैं और विक्की हम एक-दूसरे के प्रति बहुत प्रोटेक्टिव रहे हैं। हालांकि, किसी ने हमें यह चीज नहीं सिखाई, हम बस यह जानते थे कि हमें एक-दूसरे के साथ रहना हैं। वह मेरे लिए खड़ा होगा, मैं उसके लिए खड़ा रहूंगा। यह बहुत सामान्य सी बात है, क्योंकि हमें पता था कि हम एक ही खून हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
सनी कौशल और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी ने साक्षात्कार में एक दिलचस्प घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'विक्की और मैं चोर पुलिस खेल रहे थे, हम दोनों अलग-अलग टीमों का हिस्सा थे। किसी बात को लेकर मेरी और विक्की की बहस होने लगी। हम भाई हैं, तो हम एक-दूसरे की भाषा समझते हैं। हमारे बीच पूरी गरमा गरमी होने लगी। हम बच्चे थे और मुश्किल से 11 या 12 साल के रहे होंगे।
Baba Bageshwar: पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले सोनू सूद समेत ये सितारे, हाथ जोड़कर किया बाबा का स्वागत
 

4 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी ने आगे बताया, 'झगड़े के दौरान विक्की ने मुझे धक्का दे दिया, तभी अचानक से कोई दूसरा लड़का आया और उसे लगा कि हमारा झगड़ा हो गया है। उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। ये देखकर विक्की ने अपना आपा खो दिया और उसका कॉलर पकड़ लिया। विक्की ने कहा मैं इसका भाई हूं, मैं इसे थप्पड़ मार सकता हूं। तू कौन होता है उसे मारने वाला?'।
Hindi in Hindi Cinema: न हिंदी पढ़नी आती है न हिंदी बोलनी आती है, इसीलिए तो नहीं बन गया हिंदी सिनेमा ‘बॉलीवुड’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विक्की कौशल और सनी कौशल दिग्गज एक्शन निर्देशक शाम कौशल के बेटे हैं। फिलहाल सनी कौशल के काम की बात करे तो वे तापसी पन्नू के साथ 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगें। इसके अलावा उनके लिस्ट में 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना' और 'शिद्दत 2' भी शामिल है।
नयनतारा की फिल्म को ओटीटी से हटाए जाने पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें