फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan: धूम मचाने को तैयार 'वेट्टैयन' का पहला गाना, अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया रजनीकांत की फिल्म पर अपडेट

Tue, 20 Aug 2024 02:07 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
वेट्टैयन - फोटो : एक्स: @LycaProductions
सुपरस्टार रजनीकांत की 'वेट्टैयन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए सुपरस्टार ने निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत पहले ही खत्म कर चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए दी थी। साथ ही बीते दिन फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज की तारीख का भी खुलासा कर दिया था। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जो प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा देगी।
विज्ञापन

2 of 5
अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @anirudhofficial
फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के बाद अब संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया पर एक रोमांचक अपडेट के साथ प्रशंसकों को उत्साहित किया है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए बताया कि फिल्म का पहला गाना 'हंटर वंतार' जल्द ही आने वाला है। इस ट्रैक में सुपर सुबू भी हैं। अब प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अनिरुद्ध क्या लेकर आए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
वेट्टैयन की शूटिंग सेट पर रजनीकांत - फोटो : एक्स
वहीं अब प्रशंसकों को फिल्म के पहले गाने का मजा मिलने वाला है। इससे पहले फिल्म निर्माताओं ने रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए एलान किया था कि 'वेट्टैयन' 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का नया पोस्टर भी जारी किया था। फिल्म के नए पोस्टर में रजनीकांत पुलिस की वर्दी पहने धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने काला चश्मा भी पहना हुआ है। पोस्टर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ भी दिखाई गई है।
 
 

4 of 5
कंगुवा पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट के एलान के बाद प्रशंसकों को थोड़ा झटका भी लगा है, क्योंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अकेली रिलीज नहीं होगी। 10 अक्तूबर को 'वेट्टैयन' बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपस्टार की फिल्म 'कंगुवा' के साथ भिड़ेगी। 'कंगुवा' भी 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। वहीं, अब दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होगी। 'कंगुवा' में सूर्या के साथ बॉबी देओल भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट्टैयन - फोटो : एक्स: @LycaProductions
'वेट्टैयन' का निर्देशन 'जय भीम' फेम फिल्म निर्माता टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जो रजनीकांत के साथ उनका पहला सहयोग है। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। वेट्टैयन कई दिग्गज सितारों से सजी फिल्म होगी, जिसमें विभिन्न उद्योगों के कलाकार शामिल होंगे। रजनीकांत और राणा दग्गुबाती के अलावा, 'वेट्टैयन' में अभिनेता अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें