फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Daggubati: प्रशंसकों के लिए सड़क पर रोक दी गाड़ी, ‘भल्लालदेव’ की दरियादिली देख फैंस हुए भावुक

Tue, 20 Aug 2024 01:53 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम @ranadaggubati
दक्षिण भारतीय अभिनेता राणा दग्गुबाती ने हिंदी पट्टी में ‘बाहुबली’ से अपनी पहचान बनाई। इस फिल्म ने उन्हें एक शानदार अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड के प्रशंसकों में भी मशहूर कर दिया। हाल ही में अभिनेता ने शिकागो में अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए सड़क पर ही अपनी गाड़ी रोक दी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग अभिनेता के विनम्र स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम @ranadaggubati
शहर से गुजरते समय, अभिनेता ने देखा कि उनके पीछे एक कार चल रही है। कार के अंदर एक प्रशंसक और उनका परिवार था, जो उनसे मिलने के लिए उत्सुक था। प्रशंसक का परिवार अभिनेता के पीछे इस उम्मीद में चल रहा था कि वह उनके साथ कुछ पल बिता सकें। अभिनेता ने जब उन्हें देखा तो अपनी गाड़ी सड़क के किनारे रोक दी।
Akshay Kumar: भारती की इस बात से प्रभावित हैं अक्षय कुमार, दिल खोल कर की कॉमेडियन की तारीफ
 
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम @ranadaggubati
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘बाहुबली’ अभिनेता अपने प्रशंसकों से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसक की शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया। यहां तक की उन्होंने उनकी कार पर भी अपना ऑटोग्राफ दिया। उनके प्रशंसक इस मुलाकात से बेहद खुश नजर आ रहे थे।

 

4 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम @ranadaggubati
अभिनेता ने इस खूबसूरत पल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और लिखा, ‘सबसे खूबसूरत लोग, धन्यवाद!’ अभिनेता की विनम्रता और सादगी की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर उनकी विनम्रता के लिए यूजर्स उन्हें सराह रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम @ranadaggubati
राणा दग्गुबाती के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘स्पाई’ में दिखे थे। अभिनेता ने तेलुगु फिल्म में कैमियो किया था। अब वह अभिनेता रजनीकांत की ‘वेट्टैयान’ में दिखाई देंगे, जिसमें वह कथित तौर पर एक खलनायक की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 5 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर सूर्या और बॉबी देओल की ‘कंगुवा’ इसका आमना-सामना होगा। बता दें कि ‘वेट्टैयान’ का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है और इसमें अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
तमन्ना के ठुमकों पर सीटी बजाते दिखे बॉयफ्रेंड विजय वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें