फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अभिनय ही नहीं संगीत में भी माहिर हैं बिग बी, 'कल्कि 2898 एडी' समेत कई फिल्मों में गाया गाना

Thu, 10 Oct 2024 04:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
बॉलीवुड के मेगास्टार कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की कायल पूरी दुनिया है। उन्होंने बीते पांच दशकों से अपने शानदार अभिनय की बदौलत लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। अभिनेता ने इस दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। अभिनय की दुनिया में अपना बड़ा नाम हासिल करने वाले बिग बी सिर्फ अभिनय में ही नहीं, ब्लकि संगीत में भी खूब कमाल दिखाया है। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'चुप: द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर का काम किया है। इसके अलावा कई फिल्मों में उन्होंने गाने भी गाए हैं। चलिए जानते हैं संगीत से कैसा रहा बिग बी का नाता। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
आवाज के लिए हुए थे रिजेक्ट
अमिताभ बच्चन की शख्सियत में चार चांद लगाती है उनकी आवाज। उनकी भारी आवाज को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस आवाज में जब वह कोई डॉयलॉग बोलते हैं, तो वह दर्शकों के दिल में उतर जाता है। हालांकि, कहा जाता है कि उनकी भारी आवाज की वजह से ही उन्हें ऑल इंडिया रेडियो की तरफ से रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन आज उनकी इस भारी आवाज में गाए गाने भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में सुपरहिट गाने भी गाए हैं। 
शिल्पा शेट्टी ने की रेखा की अदाओं की तारीफ, इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
'कल्कि 2898 एडी' में भी गाया है गाना 
अमिताभ बच्चन ने अपनी नवीनतम फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी 'केशवा' गाना गाया था, जो उनकी आवाज में काफी प्रभावशाली लगता है। उनके गायिकी की शुरुआत हुई साल 1979 में आई फिल्म 'मि. नटवरलाल' से, जिसमें उन्होंने 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तो' गाना गाया। इस गाने को काफी पसंद किया गया। इसके बाद तो उन्होंने कई और गाने गाए। 'रंग बरसे', 'मैं यहां तू वहां', 'मेरे अंगने में','चली चली फिर', 'नीला आसमान सो गया', 'वक्त ने क्या किया हसीन सितम', 'मैं यहां तू वहां', 'होरी खेले रघुवीरा' जैसे उनके गाए कई गाने आज भी लोगों को काफी पसंद आते हैं।
Rekha: 'मैंने खुद को आजादी देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है', अकेले रहने के फैसले को लेकर रेखा ने कही थी ये बात

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
वॉइस ओवर के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं अमिताभ
गानों के अलावा वॉइस ओवर के लिए भी अमिताभ बच्चन की आवाज को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। 'कल्की 2898 एडी' में उन्होंने कुछ भाषाओं में अपने डॉयलॉग्स खुद डब किए हैं, जो काफी प्रभावी लगते हैं। उन्होंने कई फिल्मों के अलावा विज्ञापनों में भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने फिल्मों में अभिनय के अलावा फिल्म निर्माम में भी कदम रखा था। उन्होंने साल 1995 में एक मल्टी-मीडिया प्रोडक्शन कंपनी 'एबीसीएल' भी खोली थी। फिल्म निर्माण और वितरण के अलावा उनकी कंपनी बॉलीवुड साउंडट्रैक की सीडी भी निकालती थीं। हालांकि, बाद में घाटे की वजह से उनकी कंपनी बंद हो गई और उन्हें गंभीर आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ी थीं। 
Amitabh Bachchan: 'एक युग का अंत हो गया', अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि, लिखा यह भावुक नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
बिग बी के घर में है उनका मिनी म्यूजिक स्टूडियो
अमिताभ बच्चन के घर में उनका एक मिनी म्यूजिक स्टूडियो है, जिसका नाम उन्हों सप्तस्वर रखा है। उनके संगीत प्रेम को लेकर एक बार फिल्म प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर आनंद पंडित ने भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि अमिताभ बच्चन म्यूजिक के सबसे ज्यादा शौकीन हैं और वह कभी कभी रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संगीत ही सुनते रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि अमिताभ को जैमिंग बहुत पसंद है और इसे लेकर वह नए नए प्रयोग करते रहते हैं। बताते चलें कि अमिताभ बच्चन के कलेक्शन में कई हजार भजन और डिवोशनल सॉन्ग भी हैं, जो वह नियमित रूप से सुनते भी हैं। 
Ayesha Kapoor : जब आयशा कपूर ने बताया मनोरंजन की दुनिया का काला सच, एक निर्माता ने काम के बदले रखी थी ये मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें