फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vedaa New Poster Out: 'वेदा' का नया पोस्टर हुआ जारी, शरवरी वाघ दिखीं घायल, मरहम लगाते दिखे जॉन अब्राहम

Sun, 21 Jul 2024 01:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक निखिल आडवाणी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स फिल्म में अपने किरदार के लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जॉन अब्राहम और शरवरी अभिनीत फिल्म 'वेदा' का नया पोस्टर जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
निर्देशक निखिल आडवाणी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स फिल्म में अपने किरदार के लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जॉन अब्राहम और शरवरी अभिनीत फिल्म 'वेदा' का नया पोस्टर जारी किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
इन दिनों शरवरी वाघ अपनी दो लगातार फिल्मों की रिलीज को लेकर सुर्खियां में बनी हुई हैं। 'महाराज' और 'मुंजा' की सफलता का लुत्फ उठा रही शरवरी अब जल्द ही फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगी। यह साल शरवरी के लिए कुछ ज्यादा ही खास रहा है। शरवरी की तीसरी फिल्म इस साल रिलीज के लिए तैयार है। शरवरी को सोशल मीडिया पर 'महाराज' और 'मुंजा' की सफलता और उनके अभिनय के लिए जमकर तारीफें मिल रही हैं। इस बीच शरवरी ने अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' को लेकर एक पोस्टर के साथ एक खास नोट साझा किया है। दरअसल, फिल्म 'वेदा' का नया पोस्ट जारी हुआ है, उसी के साथ शरवरी ने एक खास मैसेज फिल्म में अपने अभिमन्यु सर के लिए लिखा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
फिल्म 'वेदा' में शरवरी वाघ पहली बार जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बता दें यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिसमें शरवरी और जॉन नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में शरवरी घायल नजर आ रही हैं। पोस्टर को गौर से देखें तो शरवरी के पैरों पर चोट लगी हुई है और जॉन उन्हें कुछ पीने के लिए देते नजर आ रहे हैं।

 

4 of 6
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
आज कुछ समय पहले, शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' का एक नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉन अब्राहम फिल्म में शरवरी के बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के इस पोस्टर के साथ शरवरी ने एक खास नोट भी लिखा है। शरवरी ने लिखा, "अभिमन्यु सर, म्हारी दुनिया में आप एक अकेले ऐसे इंसान हो, जिसने कभी-कोई फर्क नहीं किया। गुरु हो आप मेरे जिसने म्हारा साथ दिया, लड़ना सिखाया, दुनिया की रीति-नीति, सही-गलत सिखाके एक फाइटर बनाया। अन्याय सहना नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ जंग करने का रास्ता आपने सिखाया। आप प्रेरणा हो म्हारी, और मेरे जैसे कई वेदा की। आज गुरू पुर्णिमा के दिन, वादा है ये फाइटर वेदा का आपसे की ये जंग जो अन्याय के खिलाफ छेड़ी है मैंने आखिरतक लड़ूंगी भी और जीतूंगी भी। आपकी शिष्य, वेदा।''
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
शरवरी के इस पोस्टर और नोट को सोशल मीडिया पर प्रशंसक जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है," एक और प्रशंसक ने लिखा, "इंतजार नहीं कर सकता," एक और प्रशंसक ने लिखा, "पूरी तरह से देशभक्ति से भरपूर रोंगटे खड़े कर देने वाली...सुपरहिट और बहुत आशाजनक लग रही है," एक और शरवरी के प्रशंसक ने लिखा, "शरवरी क्या शानदार फिल्म है" एक और प्रशंसक ने लिखा, "एक्शन अब्राहम वापस आ गया है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
बता दें निखिल आडवाणी निर्देशित इस फिल्म का टीजर इस साल की शुरुआत में मार्च में रिलीज किया गया था। इस बेहतरीन रोमांच से भरपूर थ्रिलर में तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार फिल्म 'वेदा' का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है और मिन्नाक्षी दास द्वारा सह-निर्मित है। बता दें 'वेदा' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' और अक्षय कुमार-तापसी पन्नू की फिल्म 'खेल खेल में' के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें