फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vedaa Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी वेदा, अब तक हुई सिर्फ इतनी कमाई

Fri, 16 Aug 2024 09:40 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'वेदा' की दूसरे दिन की कमाई को देखकर लगता है कि लोग 'स्त्री 2' की ओर खिसकते जा रहे हैं, क्योंकि फिल्म के पक्ष में बढ़िया माहौल बन गया है। शायद दर्शक 'वेदा' के लिए वाया 'स्त्री 2' होकर जाने वाला रूट पकड़ेंगे। खैर, जो भी हो फिलहाल इस बात के तो संकेत मिल रहे हैं कि 'वेदा' जल्दी मैदान नहीं छोड़ने वाली है। 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म 'वेदा' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। आज इसका सिनेमाघरों में आए दूसरा दिन है। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। वहीं, जी स्टूडियो, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी के अलावा तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी और क्षितिज चौहान ने भी काम किया है।
विज्ञापन

2 of 5
वेदा - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
'वेदा' फिल्म ने दूसरे दिन अभी तक केवल 0.79 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। यह आंकड़ा साफ-साफ कमाई में हो रही गिरावट की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, अभी पूरे आंकड़ें नहीं आए हैं। इसकी दो दिनों की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म 7.09 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
वेदा - फोटो : यूट्यूब @ZeeMusicCompany
फिल्म ने पहले दिन 6.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें हिंदी वर्जन के 6.28 करोड़ रुपये शामिल है। तमिल और तेलुगु में केवल 0.01 करोड़ का ही कलेक्शन हो पाया था। जाहिर है कि केवल हिंदी के दर्शकों के बीच ही इस फिल्म को लेकर उत्साह है। इस हालत में देखना होगा कि फिल्म कब तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाती है।

4 of 5
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thej
'वेदा' की दूसरे दिन की कमाई को देखकर लगता है कि लोग 'स्त्री 2' की ओर खिसकते जा रहे हैं, क्योंकि फिल्म के पक्ष में बढ़िया माहौल बन गया है। शायद दर्शक 'वेदा' के लिए वाया 'स्त्री 2' होकर जाने वाला रूट पकड़ेंगे। खैर, जो भी हो इतना तो है ही कि 'वेदा' जल्दी मैदान छोड़ने वाली नहीं है। 

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर खुश हुए यश और जूनियर एनटीआर, जमकर दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
जॉन की इस फिल्म को कई फिल्मों से टक्कर मिल रही है। 15 अगस्त क्या आया, बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की लाइन ही लग गई है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बड़े कलाकारों की फिल्में रिलीज हुई, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' भी टक्कर देने के लिए आई है। अभिनेता विक्रम की 'थंगालन' के साथ-साथ रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे की 'मिस्टर बच्चन' और राम पोथिनेनी की 'डबल इस्मार्ट' भी 'वेदा' को चुनौती दे रही है।

Pavan Malhotra: पवन ने दूसरी बार जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 1998 में सोच रहे थे राष्ट्रपति से क्या कहूंगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें