फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vedaa Box Office Collection Day 1: बड़ी चुनौती के बीच जॉन-शरवरी की 'वेदा' ने दिखाया दम, जानें पहले दिन की कमाई

Fri, 16 Aug 2024 10:22 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉन अब्राहम फिर एक बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक एक्शन फिल्म लेकर आ गए हैं। 'वेदा' ने आज सिनेमाघरों में कदम रखा। इससे पहले उनकी फिल्म 'सत्यमेव जयते' और 'बाटला हाउस' भी 15 अगस्त को ही रिलीज हुई थी। 'वेदा' को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिकिया मिल रही है। दर्शकों को फिल्म का सेकेंड हाफ काफी पसंद आ रहा है। अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी। खैर, उससे पहले वेदा के पहले दिन के कलेक्शन पर नजर डाल लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'वेदा' फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
जॉन अब्राहम फिर एक बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक एक्शन फिल्म लेकर आ गए हैं। 'वेदा' ने आज सिनेमाघरों में कदम रखा। इससे पहले उनकी फिल्म 'सत्यमेव जयते' और 'बाटला हाउस' भी 15 अगस्त को ही रिलीज हुई थी। 'वेदा' को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिकिया मिल रही है। दर्शकों को फिल्म का सेकेंड हाफ काफी पसंद आ रहा है। अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी। खैर, उससे पहले वेदा के पहले दिन के कलेक्शन पर नजर डाल लेते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वेदा - फोटो : यूट्यूब @Zee Music Company
'वेदा' ने पहले दिन 6.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें अभी और भी इजाफा देखने को मिलेगा, क्योंकि फिलहाल पूरे आंकड़ें सामने नहीं आए हैं। अभी तक के आंकड़ों के आधार पर बात करें तो 'वेदा' ठीक-ठाक कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। 

GOAT: इस दिन धूम मचाएगा 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर, तारीख के खुलासे के साथ विजय का नया पोस्टर भी जारी
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
'वेदा' के लिए बॉक्स ऑफिस की रेस जीतना आसान नहीं होगा, क्योंकि अगले कई दिनों तक टिकट खिड़की पर अलग-अलग फिल्मों के नाम सुनने को मिलेंगे, लेकिन कलेक्शन का गेम वही फिल्म जीतेगी, जिसके नाम को टिकट खरीदने आने वाले दर्शक सबसे ज्यादा बार लेंगे। 

4 of 5
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
दरअसल, 15 अगस्त के मौके पर उत्तर और दक्षिण भारत की कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें अक्षय कुमार की 'खेल खेल में, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2', विक्रम की 'थंगालन', रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे की 'मिस्टर बच्चन' और राम पोथिनेनी की 'डबल इस्मार्ट' शामिल हैं। ऐसे में आगामी कई दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
'वेदा' में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव की कहानी दिखाई गई है। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ-साथ शरवरी ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। इन दोनों के अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी और क्षितिज चौहान ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। 



Devoleena: देवोलीना के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पति शाहनवाज शेख के साथ पोस्ट साझा कर किया प्रेग्नेंसी का एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें