वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु अभिनीत वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें वरुण धवन और सामंथा भी शानदार अंदाज में पहुंचे। मंच पर दोनों सितारों ने साथ-साथ एंट्री ली। दिलचस्प बात है कि दोनों मैचिंग आउटफिट में नजर आए। सामंथा और वरुण दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में चार चांद लगाने पहुंचे।