फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: 'मैं हार मानती हूं, लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होती', जीवन के उतार-चढ़ाव पर बोलीं सामंथा

Sat, 03 Aug 2024 04:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों के बीच छाई रहती हैं। वह कभी अपनी फिल्मों और करियर पर लिखती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आने वाली सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री ने जीवन में चुनौतियों से निपटने के बारे में बात की और बताया कि कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
अपने निजी जीवन में कई असफलताओं का सामना करने के बावजूद हमेशा बेहतर तरीके से उभरने वाली सामंथा ने हाल ही में, अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' के प्रचार के लिए मीडिया से बातचीत की। इस दौरान अपने जीवन में उतार-चढ़ाव से निपटने के बारे में बात की और अपने इसके साथ ही अपने फैंस का उत्साह भी बढ़ाया।
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
हाल ही में, एक इंटरव्यू सामंथा रूथ प्रभु से पूछा गया कि वह कैसे अपने जीवन के कई उतार-चढ़ावों से उबरकर मजबूती से उभरती हैं और कभी हार नहीं मानती हैं। इस पर अभिनेत्री ने कहा,  "मैं हार मान लेती हूं। मैं आपको यह नहीं बता सकती कि मैं हार नहीं मानती, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। मैं फिर से ऊपर उठती हूं।"

4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
पिछले दिनों सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया था, जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आई थी, उसी के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने कहा,  "मुझे यह साझा करना पड़ा क्योंकि यह बहुत अच्छी सुबह थी और मैंने एक ऐसे व्यक्ति से यह लाइन सुनी थी, जिसका मैं सच में सम्मान करती हूं। उन्होंने आगे कहा, 'आप अपनी किस्मत उसी में पाएंगे, जो आपको परेशान करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही राज एंड डीके की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसमें वे वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। यह इसी नाम से बनी अंग्रेजी सीरीज का रुपांतरण है। सामंथा ने इस एक्शन पैक सीरीज के लिए विशेष ट्रेनिंग ली।

Alia Bhatt-Sharvari Wagh: 'वेदा' के ट्रेलर की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, 'अल्फा' की साथी शरवरी वाघ पर लुटाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें