सोमी अली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमी अली कहती है, 'प्रेम के लिए कोई शर्त नहीं होती है, यह स्वतः मन में जागृत होता है। अपने एनजीओ के बच्चों के साथ वैलेंटाइन्स डे मना कर मुझे जो प्रेम की अनुभूति होती है। यह गहरी कृतज्ञता और प्रशंसा की बिना शर्त की भावना है, जिसे शब्दों में नहीं व्यक्त किया जा सकता है। जिन बच्चों को हम बचाते हैं, उनके अंदर अपनापन और सुरक्षा की भावना होती है। जिस तरह से वे मुझे धन्यवाद देते हैं, मुझे गले लगाते हैं और मुझसे प्यार करते हैं। वह दुनिया का मेरे लिए सबसे रोमांटिक क्षण होता है।'