Urvashi Rautela Wardrobe Malfunction: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में इन दिनों एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सुर्खियों में हैं। अपने फैशन स्टेटमेंट से सभी को इंप्रेस कर रहीं अभिनेत्री के साथ हाल ही में उप्स मोमेंट देखने को मिला।
कान फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट ग्लैमर और स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी अपने एक से बढ़कर एक ड्रेसेस से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस के साथ हाल ही में ऊप्स मोमेंट हो गया जो अब इंटरनेट पर चर्चाओं का कारण बन गया है।
विज्ञापन
2 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Amar Ujala
वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुईं एक्ट्रेस
हाल ही में उर्वशी एक खूबसूरत ब्लैक गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं। अपनी दूसरी मौजूदगी के दौरान इस आउटफिट में अभिनेत्री गजब की लग रही थीं। जैसे ही अभिनेत्री आईं तो कैमरे तुरंत उनकी ओर घूम गए। लेकिन इसी बीच सभी का ध्यान उर्वशी के ड्रेस के उस हिस्से पर गया जो थोड़ा फटा हुआ दिखा।
विज्ञापन
3 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
उर्वशी इस बात से बेखबर होकर कैमरे पर जमकर पोज दे रही थीं। वहीं कैमरे में यह ऊप्स मोमेंट कैद हो गया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर अब बहस भी छिड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं।
4 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Amar Ujala
कई यूजर्स ने उड़ाया मजाक
कुछ ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘क्या उर्वशी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनकी ड्रेस कान में फटी?’ वहीं एक यूजर ने मजाक में लिख दिया, ‘पहले रिवॉल्विंग डोर में फंसी, फिर तोते जैसे लुक में आईं, अब फटी ड्रेस में दिखीं- उर्वशी का फैशन चार्ट नीचे गिरता ही जा रहा है!’
कई यूजर्स ने बताया सोचा-समझा प्लान
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस घटना की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े किए। कुछ ने कहा कि यह सब ध्यान खींचने के लिए किया गया हो सकता है। एक कमेंट में लिखा गया, ‘लगता है अब वो जानबूझकर कुछ अजीब कर रही हैं या फिर कोई उन्हें जानबूझकर खराब दिखाने की कोशिश कर रहा है।’
वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘जिसने ये ड्रेस बनाई थी, वो अब निकाला जाएगा’। कुल मिलाकर चाहे यह हादसा हो या प्रचार की रणनीति, एक बात तो तय है- उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर इंटरनेट का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।