फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: जब सलमान खान ने राशा थडानी से कहा 'तुम्हारी मम्मी मुझसे लड़ती थी', रवीना ने भी दिया जवाब

Mon, 19 May 2025 05:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan To Rasha Thadani: सलमान खान ने बिग बॉस 18 में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी से मजेदार बात की। इस पर रवीना टंडन ने भी रिप्लाई किया।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, राशा थडानी, रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और रवीना टंडन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों ने फिल्मों में शूटिंग के दौरान कई पल जिए हैं। हाल ही में सलमान खान ने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी से बताया कि उनकी मम्मी का उनके साथ कैसा व्यवहार था। रवीना टंडन ने भी इस पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान ने साझा कीं पुरानी यादें
इस साल जनवरी में बिग बॉस 18 के स्टेज पर सलमान खान 90 की दशक की अपनी सहकलाकार रवीना टंडन से मिले। यहां उन्होंने कुछ पुरानी यादें साझा कीं। शो में रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ की गई फिल्म 'आजाद' को प्रमोट करने के लिए आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीलीला की जगह नजर आएंगी राशा - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
आपकी मम्मी झगड़ती थी
शो में सलमान खान और रवीना टंडन ने अपने हिट गानों के हुक स्टेप्स भी किए। फैन ने उनके डांस की खूब तारीफ की। लेकिन शो का सबसे अच्छा पल वो था जब सलमान खान ने रवीना टंडन की बेटी राशा से बात की। राशा से बात करते हुए सलमान खान ने कहा 'तुम्हारी मम्मी मुझसे बहुत झगड़ा करती थीं।' सलमान की इस बात ने फैंस को 90 के दशक के दौर में पहुंचा दिया।
यह खबर भी पढ़ें: Zee Cine Awards 2025: अनन्या और राशा ने रखी हिंदुस्तानी विरासत की लाज, साड़ियों की गरिमा से दमक उठी महफिल

4 of 5
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रवीना टंडन ने किया रिप्लाई
शो में रवीना टंडन ने भी बिना किसी हिचकिचाहट के हंसते हुए कहा 'हम साथ में शूट के लिए जाते थे और सलमान फ्लाइट में सो जाते थे। तब अगर इंस्टाग्राम का जमाना होता तो मैं बहुत सारे स्नैप्स लेके डालती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @nehasargam
राशा ने किया जबरदस्त डांस
आपको बता दें कि राशा थडानी ने हाल ही में जी सिने अवार्ड्स में स्टेज प्रदर्शन किया है। राशा ने 1994 की फिल्म 'मोहरा' के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर बेहतरीन डांस किया। पीले रंग की थाई-हाई स्लिट साड़ी में राशा थडानी ने डांस फ्लोर पर धमाल मचा दिया। उन्होंने अपने बेहतरीन मूव्स दिखाए। पिछले हफ्ते इस कार्यक्रम में राशा ने माधुरी दीक्षित के गाने 'एक दो तीन' पर डांस किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें