फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: इस बॉलीवुड अभिनेता पर है उर्फी का क्रश, बोलीं- उनके सामने मेरी ना बोलती नहीं निकलती है

Sat, 24 Aug 2024 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम @uorfi24___
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे धारावाहिक में अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी जहां जाती हैं वहीं सुर्खियां बन जाती हैं। उर्फी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'फॉलो कर लो यार' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने सेलिब्रिटी क्रश के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि उर्फी किसे पसंद करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने सबसे बड़े सेलिब्रिटी क्रश का खुलासा करके सुर्खियां बटोरी हैं। एक इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि कैसे वह लंबे समय से अर्जुन कपूर की प्रशंसक हैं। उर्फी ने न केवल उनके अभिनय कौशल की बल्कि अभिनेता के डाउन-टू-अर्थ स्वभाव की भी खूब प्रशंसा की है।
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
गलाटा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में उर्फी ने कहा, "मुझे अर्जुन कपूर पर बहुत क्रश है। मैं उनसे दो बार एक पार्टी में मिल चुकी हूं। मेरी ना बोलती नहीं निकलती है उनके सामने क्योंकि मेरे दिमाग में, मैंने उनके साथ ऐसी चीजें की हैं, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते। वह यह भी नहीं जानते कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है। एक पार्टी में, मैं उनसे बात करना चाहती थी और मैंने बस इतना कहा, आप मेरा नाम जानते हैं।"

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
उर्फी ने आगे बताया कि कैसे वह और उनकी बहन अर्जुन के लिए लड़ते थे और कहा, "साल 2012 के आसपास, मैंने इश्कजादे देखी थी। मैं और मेरी बहन इस तरह लड़ते थे कि ये मेरा है, मेरा है। वह बहुत प्यारे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
उर्फी ने यह भी कहा कि वह इन दिनों प्यार से खुद को जोड़ नहीं पाती हैं और कुछ भी समझ नहीं पाती हैं। उन्होंने एक घटना के बारे में भी बताया जब वह एक अभिनेता को पसंद करती थीं और उन्होंने दो दिनों तक बात की। फिर अभिनेता ने उनसे कहा, 'मुझे रिश्ता नहीं चाहिए, मैं सिर्फ तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहता हूं।' फिर उन्होंने उनसे बात करना बंद कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें