कभी पिन....तो कभी सिम से कपड़े बनाने वाली इस पूरी इंडस्ट्री में एक ही हैं। क्या हमें आपको उनका नाम बताने की जरूरत है?????....नहीं न...बिल्कुल सही समझे आप हम बात कर रहे हैं उर्फी जावेद की। किसी भी चीज के साथ एक्सपेरिमेंट करके अपने लिए कपड़े डिजाइन करने वाली उर्फी जावेद आए दिन मुंबई की सड़कों पर अपने अतरंगी कपड़ों में घूमती-फिरती दिखती हैं। उर्फी अपने इन कपड़ों के कारण इंटरनेट पर छाई रहती हैं। लेकिन इन्हीं कपड़ों की वजह से उर्फी को ज्यादातर ट्रोल होना पड़ता है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर लोगों के ताने सुनने के बाद भी उर्फी जावेद हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है इस हंसती-मुस्कुराती लड़की की इस मुस्कान के पीछे कितना दर्द छुपा हुआ है.......नहीं न। उर्फी जावेद आज चाहे कैमरे के सामने कितनी भी बिंदास रहती हों पर उनके जीवन में एक समय ऐसा था, जिसमें उन्होंने काफई दर्द झेला है। यह हमारा नहीं बल्कि खुद उर्फी जावेद का कहना है....तो चलिए आपको बताते हैं कि उर्फी ने खुद की बीती जिंदगी के बारे में क्या-क्या खुलासे किए हैं।