फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: दुबई पुलिस की पूछताछ पर उर्फी जावेद का बड़ा बयान, बोलीं- इसका मेरे कपड़ों से...

Thu, 22 Dec 2022 01:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
बिग बॉस ओटीटी के बाद मशहूर हुईं उर्फी जावेद अपने विचित्र अंदाज और बोल्ड आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। फराह खान अली, चेतन भगत और अन्य उनके असामान्य फैशन सेंस के लिए उनकी आलोचना करते नजर आते हैं। हालांकि, रणवीर सिंह, मसाबा गुप्ता जैसे अन्य लोगों ने उनके बालों, मेकअप और डिजाइन की तारीफ भी की है। हाल ही में, दुबई में हिरासत में लिए जाने की खबरों के बाद उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के लिए संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ान भरी थी। शूटिंग के दौरान पुलिस उनके सेट पर पहुंची थी, जिसका कारण उनके कपड़ों को बताया गया। कहा गया कि उर्फी शूटिंग पर भी अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से एक बार फिर मुश्किल में फंस गईं।
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
हालांकि, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया है कि पुलिस सेट पर आई थी, लेकिन उनके खुले कपड़ों के कारण नहीं। एक इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि जिस जगह पर वह शूटिंग कर रही थीं, वहां कुछ समस्या थी और इसलिए पुलिस सेट पर आई थी। पुलिस शूटिंग रोकने के लिए पहुंची थी। हालांकि, हमारे पास शूटिंग करने की अनुमति थी, क्योंकि वह एक सार्वजनिक स्थान था। इसका मेरे कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं था। हमने अगले दिन बाकी हिस्से की शूटिंग की, इसलिए सब कुछ ठीक हो गया।'
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था उर्फी ने इंस्टाग्राम के लिए अपने द्वारा बनाए गए आउटफिट में एक वीडियो शूट किया था, जो दुबई में लोगों को पसंद नहीं आया। वहीं, उर्फी का बयान इन दावों से एकदम उलट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें