बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर और लोकप्रिय इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और अक्सर ही दोनों को साथ देखा जाता है। गौरी खान के शो 'ड्रीम होम्स' के नए एपिसोड में करण ने गौरी से अपने नए घर को डिजाइन करने का अनुरोध किया। हाल ही में, गौरी खान ने करण का नया घर डिजाइन किया, जिस पर फिल्म निर्माता ने बेहद दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है।