फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: डिपार्टमेंटल स्टोर में घर का सामान खरीदती दिखीं स्मृति ईरानी, एकता कपूर बोलीं- मास्क लगाए...

Tue, 27 Dec 2022 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्मृति ईरानी - फोटो : social media
स्मृति ईरानी आज के समय में लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। सीरियल 'कभी सास भी कभी बहू थी' से ही स्मृति अपने किरदार तुलसी से लोगों को अपने अभिनय से कायल करती नजर आई हैं। टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद भी स्मृति की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई, बल्कि एक राजनेता के रूप में भी लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। हाल ही में स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे यूजर्स का बहुत प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
स्मृति ईरानी - फोटो : social media
स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें डिपार्टमेंटल स्टोर से घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदते देखा गया। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप जानते हैं कि आप बूढ़े हो रहे हैं। जब छुट्टी मनाने वालों के साथ घूमने की जगह काम करना पसंद किया जाता है।'
  ">http://
विज्ञापन

3 of 4
स्मृति ईरानी - फोटो : social media
स्मृति ईरानी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसे ढेरों लाइक्स भी मिल रहे हैं। कई सेलेब्स ने उनके इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन भी दिया। एकता कपूर ने लिखा, 'मास्क लगाए मेरी दोस्त काफी खूबसूरत लग रही है। भावना सोमाया ने लिखा, 'हर चरण का एक अर्थ है।' वहीं, कई यूजर्स ने लिखा, 'स्मृति ने मास्क लगाकर अपनी सुरक्षा का ध्यान दिया।' एक और यूजर ने लिखा,' महिलाएं अपने हर कर्तव्य को बखूबी निभाती हैं।'

Tunisha Sharma Death Case: 'हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझें' तुनिशा केस पर फूटा शीजान की बहनों का गुस्सा
विज्ञापन

4 of 4
स्मृति ईरानी - फोटो : social media
स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह परिवार के साथ बिताए समय की कहानियों और पोस्ट लगातार अपडेट करती रहती हैं। कुछ सप्ताह पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह किचन में चूरमा के लड्डू बनाती दिखी थीं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।

Tunisha Sharma: तुनिशा को खोने का गम नहीं झेल पा रहीं मां, बॉडी देखने के बाद हुईं बेसुध, देख नहीं रुकेंगे आंसू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें