विकास मानकतला
- फोटो : social media
बिग बॉस के हालिया एपिसोड में दर्शकों के पसंदीदा कंटेस्टेंट शिव के पुराने किस्सों की पोटली खुलने लगी। विकास मानकतला ने बिग बॉस मराठी में शिव के एक कांड की कहानी अर्चना गौतम को सुनाई, जो बात हिंदी बिग बॉस को रास नहीं आई। उन्होंने सबके सामने विकास की क्लास लगा दी। अपनी तरह से गेम खेलकर बिग बॉस ने शिव के बारे में उठने वाली बातों को दबा दिया, लेकिन सवाल यह है कि आखिर वह किस्सा क्या था, जिसमें बिग बॉस ने शिव का पक्ष लिया।