बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसके चाहने वाले लाखों हैं, लेकिन क्या आपको यह पता है कि इस शो के होस्ट को भी चाहने वाले लाखों हैं। इस शो के अब तक कई होस्ट रह चुके हैं, लेकिन उन सभी में सभी के चहेते होस्ट रहे हैं भाईजान। यही वजह है कि पिछले कई सीजन से सलमान खान ही इस शो की मेजबानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
2 of 6
अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने साल 2006 से 2007 तक बिग बॉस शो को होस्ट किया था। यह बिग बॉस का पहला शो था, जब अरशद ने शो की मेजबानी की थी। इस शो का पहला शो 3 नवंबर 2006 में हुआ था। इस शो के विजेता बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय बने थे।
बॉलीवुड की पसंदीदा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी है। शिल्पा अपने अभिनय और डांस के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। शिल्पा के प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। शिल्पा ने साल 2008 के बिग बॉस शो को होस्ट किया था। बिग बॉस का दूसरा सीजन 17 अगस्त 2008 में हुआ था। इस शो के विजेता आशुतोष कौशिक बने थे।
4 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम ही काफी है। अमिताभ, जिस भी शो से जुड़ जाते हैं वह शो अपने आप हिट हो जाता है। अमिताभ ने साल 2009 के बिग बॉस शो को होस्ट किया था। इस शो के विजेता विंदू दारा सिंह थे।
विज्ञापन
5 of 6
संजय दत्त और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, duttsanjay
2011 से 2012 के बिग बॉस शो को संजय दत्त और सलमान खान ने एक साथ मिलकर होस्ट किया था। लेकिन इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को कुछ ज्यादा रास नहीं आई। इसलिए दोनों की जोड़ी कुछ सीजन ही इस शो को होस्ट कर सकी।