फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: इन सितारों के वेट ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को किया हैरान, वजन कम करने के बाद पहचान पाना है मुश्किल

Tue, 05 Sep 2023 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों और डेली सोप में कलाकार अपनी भूमिका में जान डालने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कोई भी प्रोजेक्ट तभी सफल होती है, जब कलाकार स्क्रिप्ट के अनुसार खुद को ढाल लेता है। फिल्म में लेखक से लेकर निर्देशक तक का यही लक्ष्य होता है कि ऐसी फिल्म बनाई जाए, जो ऑडियंस से सीधे तौर पर कनेक्ट हो सके। ऐसे में यह स्टार्स को खुद को फिट रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने काफी तेजी से अपना वजन घटाया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : social media

शहनाज गिल
पंजाब की कटरीना के नाम से जानी जाने वाली शहनाज गिल ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर लिया है। सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से शहनाज ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। बता दें कि शहनाज को बिग बॉस से ही लोकप्रियता हासिल हो गई थी। बॉलीवुड में आने के लिए उन्होंने तेजी से अपना वजन घटाया था। अब शहनाज को पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया है।

800 The Movie: मुरलीधरन की बायोपिक 800 द मूवी का ट्रेलर जारी, महान स्पिनर के संघर्ष की कहानी बयां करेगी फिल्म

विज्ञापन

3 of 5
भारती - फोटो : social media

भारती
दर्शकों को अपने जोक्स से लोट-पोट कर देने वाली कॉमेडियन भारती ने अपने वेट ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। भारती ने अब अपना काफी वजन घटा लिया है। कॉमेडियन के फैंस उनसे वेट लॉस के टिप्स लेते हैं। बता दें कि भारती ने मां बनने के लिए अपना वजन घटाया था। अब वह एक प्यारे से बेटे की मां हैं।

Mannara Chopra: किस विवाद पर मनारा चोपड़ा ने की खुलकर बात, बोलीं- डायरेक्टर हो गए थे अति उत्साहित

4 of 5
जूही परमार - फोटो : social media

जूही परमार
छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री जूही परमार आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जूही अपने अभिनय को लेकर आज भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि, अब अभिनेत्री ने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आपको बता दें कि जूही ने भी तेजी से अपना वजन घटा कर सभी को काफी हैरान कर दिया था। आज अभिनेत्री को पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया है।

Mannara Chopra: किस विवाद पर मनारा चोपड़ा ने की खुलकर बात, बोलीं- डायरेक्टर हो गए थे अति उत्साहित

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविका गौर - फोटो : social media

अविका गौर
टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अविका गौर ने भी अपनी फैट टू फिट जर्नी को अपने फैंस से साझा किया था। अविका किसी भी तरह अपना वजन कम करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की। आज अविका अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें