कंगना रणौत बॉलीवुड की बोल्ड क्वीन हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर बोलती नजर आ जाती हैं। कंगना अपने बयानों की तरह अपनी फिल्मों को लेकर भी मशहूर हैं। बीते काफी समय से कंगना रणौत ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अपने लुक के बाद अब ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल भी हो रहा है।