फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interfaith Marriages: इन हसीनाओं के लिए प्यार का दर्जा है सबसे ऊंचा, लिस्ट में नाम देखकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 15 May 2024 02:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड हो या आम जिंदगी कुछ लोग प्यार के लिए सबकुछ छोड़ देते हैं। उनके लिए प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। फिर क्या ट्रोलिंग क्या सोशल मीडिया पर मिलने वाली नफरत कुछ भी उनके लिए मायने नहीं रखता है। आइए हम आज आपको टीवी इंडस्ट्री की ऐसी ही कुछ हसीनाओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने प्यार के लिए दूसरे मजहब के इंसान को बतौर जीवनसाथी चुना है --
विज्ञापन

2 of 5
छवि मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लिस्ट में टीवी की खूबसूरत अदाकारा छवि मित्तल का नाम सबसे पहले आता है। छवि धर्म हिन्दू से हैं और उनके उनके पति मोहित हुसैन एक मुस्लिम है। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। छवि और मोहित दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम
 दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री में पॉवर कपल के रूप में मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को लोग अक्सर ट्रोल करते रहते हैं, लेकिन इस बात से न तो दीपिका या शोएब को कोई फर्क नहीं पड़ता है। शोएब से साथ निकाह करने के बाद दीपिका ने अपनी खुशी से इस्लाम को कबूल किया। आज दोनों साथ में काफी खुश हैं और एक प्यारे से बेटे के माता-पिता हैं। 

4 of 5
आमना शरीफ - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी की मशहूर अदाकारा आमना शरीफ मुस्लिम हैं। आमना के पति फिल्म प्रोड्यूसर अमित कपूर हिन्दू हैं। आमना ने दुनिया और समाज की परवाह नहीं करते हुए अपने प्यार को चुना और उन्होंने अमित से शादी कर ली। आज दोनों एक साथ काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनाया ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम


इस लिस्ट में टीवी अभिनेत्री सनाया ईरानी का भी नाम शामिल है। उन्होंने एक पंजाबी लड़के से शादी की है। वह पंजाबी लड़का कोई और नहीं टीवी इंडस्ट्री का मशहूर सितारा मोहित सहगल है। दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। आज भी दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें