बॉक्स ऑफिस की हालत इन दिनों खस्ता चल रही है। बीते महीने से लगभग सभी फिल्मों का बुरा हाल है। कोई अच्छी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस की मुस्कुराहट फिर से वापस ला सकती है। इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' और अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' लगी हुई है। इन दोनों फिल्मों की कमाई भी अब बहुत कम हो रही है। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था। मगर अब फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं, राजकुमार की 'श्रीकांत' शुरुआत से ही धीमी चाल चल रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...