फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: पांच साल से बन रही ‘रामायण’ बंद होने की कगार पर, रणबीर के नाम पर भी अब तक नहीं मिले निवेशक

Wed, 22 May 2024 10:26 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

गौरतलब है कि बीते कई महीनों से फिल्म ‘रामायण’ के लुक टेस्ट के लिए खींची गई तस्वीरों और वीडियो को फिल्म की शूटिंग शुरू होने के नाम पर खूब प्रचारित किया गया। इरादा यही रहा कि इस हलचल से देशी विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी की ‘प्रोजेक्ट रामायण’ नाम से शुरू हुई कोशिशों पर बन रही फिल्म ‘रामायण’ पर संकट के बादल गहरा गए हैं। ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ की इस बारे में बीते हफ्ते की गई तफ्तीश के बाद पूरे मुंबई में कहीं इस फिल्म की शूटिंग को लेकर किसी भी स्टूडियो में कोई हलचल बीते तीन दिन से पता नहीं चली है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म पर सारा काम रुक गया है और आशंका ये भी जताई जा रही है कि ये फिल्म अब बंद भी हो सकती है।

Inside Story: अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने पांच साल पहले शुरू की फिल्म, ‘रामायण’ ने कराई दोस्तों में महाभारत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नमित मल्होत्रा और यश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता मधु मंटेना ने नितेश तिवारी के साथ मिलकर फिल्म ‘रामायण’ पर साल 2019 में काम शुरू किया था। तब ये फिल्म तीन हिस्सों में बननी थी, पार्ट वन का काम तभी शुरू हो गया था लेकिन फिल्म के लिए निवेशक न मिलने के चलते ये फिल्म अब तक आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हो सकी है। फिर बीते दिन खबर आई कि अब ये फिल्म दो पार्ट में बनेगी। फिल्म का सारा कारोबार इन दिनों प्राइम फोकस और उनके साथ फिल्म से निर्माता के तौर पर जुडे अभिनेता यश संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मधु मंटेना, अल्लू अरविंद, नितेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच मधु मंटेना ने फिल्म को लेकर मची भगदड़ के बीच इसके मौजूदा निर्माताओं को सुझाव दिया है कि किसी कानूनी विवाद से बचने और रिश्तों के और खराब होने से बेहतर रहेगा फिल्म की शूटिंग, अगर चल रही हो तो, उसे बंद कर देना। इसके बाद ‘अमर उजाला’ ने फिल्म सिटी से लेकर मुंबई के तमाम बड़े शहरों और मैदानों का जायजा लिया, जहां ‘रामायण’ की शूटिंग की संभावना हो सकती थी, लेकिन ‘अमर उजाला’ को जानकारी मिली है कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के किसी भी स्टूडियो में इस समय नहीं चल रही है।

4 of 5
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (एनिमल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि बीते कई महीनों से फिल्म ‘रामायण’ के लुक टेस्ट के लिए खींची गई तस्वीरों और वीडियो को फिल्म की शूटिंग शुरू होने के नाम पर खूब प्रचारित किया गया। इरादा यही रहा कि इस हलचल से देशी विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया। लेकिन इस फिल्म के लिए अब तक किसी बड़े स्टूडियो या विदेशी निवेशक ने रुचि नहीं दिखाई है।

Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का आधिकारिक एलान, यश ने मिलाया डीएनईजी से हाथ, कलाकारों का खुलासा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘रामायण’ का बजट 100 मिलियन यानी 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर बताया जा रहा है। फिल्म को रिलीज करने के लिए प्राइम फोकस ने कुछ विदेशी कंपनियों से भी बात की है लेकिन फिल्म का अपनी मूल भाषा में चलना उतना ही ज्यादा जरूरी है जितना कि इसकी रकम निकालने के लिए इसका विदेश में चलना। फिल्म के लिए निवेशक न मिलने के चलते ही अब तक इसके कलाकारों और तकनीशियनों के नामों की आधिकारिक घोषणा तक नहीं हो पाई है। फिल्म में पहले रावण की भूमिका के लिए जिन कन्नड़ अभिनेता यश से बात की गई, वह अब फिल्म के सह निर्माता तो बन चुके हैं, लेकिन फिल्म में रावण की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने असमर्थता जता दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें