तारक मेहता छोड़ने के बाद से ही जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और शो के निर्माता असित मोदी के बीच कानूनी लड़ाई जारी थी, जिसके बाद अभिनेत्री के हक में फैसला आया। अब जेनिफर मिस्त्री ने असित कुमार मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला जीतने के कुछ दिनों बाद बीते शनिवार को मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन का दौरा किया। अब जेनिफर ने असित मोदी पर एक और आरोप लगा दिया है। दरअसल, जेनिफर ने एक वीडियो बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनपर पिछले साल असित मोदी के खिलाफ दायर की गई एफआईआर को बदलने पर जोर दिया गया था।