मीना कुमारी
- फोटो : Youtube grab
घर की आर्थिक हालत ठीक ने होने की वजह से मीना ने महज सात साल उम्र में ही काम करना शुरु कर दिया था। उन्होंने सात साल की उम्र में 'फरजाद-ए हिंद' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अन्नपूर्णा, सनम, तमाशा, लाल हवेली जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, मीना को पहचान फिल्म 'बैजू बावरा' से मिली, जिसने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचाया। यह फिल्म साल 1952 में रिलीज हुई थी। इसके बाद मीना कुमारी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।