मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
मैदान
अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' से ही अजय देवगन की 'मैदान' की भिड़ंत हुई थी, जिसके चलते फिल्म को कम कमाई में ही संतोष करना पड़ा। 'बड़े मियां छोटे मियां' के मुकाबले 'मैदान' का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा। हालांकि, फिल्म की कहानी और सितारों की अदाकारों को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा। वहीं कलेक्शन की बात करें तो 'मैदान' को भी वीकएंड का फायदा मिला था, जिसके बाद लगातार फिल्म की कमाई में स्थिरता देखी गई। फिल्म ने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद बुधवार तक फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की। वहीं आज भी फिल्म की कमाई स्थिर रही। फिल्म ने बीते दिन गुरुवार यानी 15वें दिन 80 लाख रुपये बटोरे। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 38.55 करोड़ रुपये हो चुका है।