गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की लाडली बहन आरती सिंह आज दुल्हन बनने जा रही हैं। दूल्हे राजा दीपक चौहान शादी के लिए मंडप पर बारात लेकर पहुंचने ही वाले हैं। आइए आपको आरती और दीपक की शादी से जुड़े कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।
आज कृष्णा की प्यारी बहन आरती सिंह दुल्हन बनने जा रही है। आरती अपने प्यार दीपक चौहान के साथ आज सात फेरे लेंगीं। दीपक बारात के साथ शादी के लिए वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। सफेद शेरवानी में दीपक काफी जंच रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
कृष्णा अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरती सिंह टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अपने घर की लाडली बेटी हैं। कृष्णा अभिषेक आरती को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। अपनी बहन की विदाई को लेकर कृष्णा भावुक होते नजर आए।
4 of 8
कश्मीरा शाह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कश्मीरा शाह अपनी ननद आरती से बहुत प्यार करती हैं। वे अपनी लाडली ननद की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। आज अपनी ननद की शादी में वे सफेद लिबास में काफी खूबसूरत नजर आईं। सोशल मीडिया पर कश्मीरा का यह लुक काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
बिपासा बसु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिपासा बसु भी अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग आरती सिंह के शादी में शामिल होने पहुंची। ऐसा कहा जाता है कि आरती करण और बिपासा की काफी करीबी मित्र हैं।
विज्ञापन
6 of 8
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आखिरकार मामा गोविंदा भी अपनी लाडली भांजी की शादी में उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे। काले शेरवानी में गोविंदा काफी जंच रहे थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी के सामने कई पोज भी दिए।
विज्ञापन
7 of 8
पारस छाबड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वहीं आज आरती अपने प्यार दीपक चौहान की दुल्हन बन गईं। इस खुशी के मौके पर उनके दोस्त पारस छाबड़ा भी वहां मौजूद दिखे। साथ ही साथ शेफाली जरीवाला भी अपने पति संग आरती की शादी में शिरकत करती नजर आईं।
आज कृष्णा की प्यारी बहन आरती सिंह दुल्हन बन गई हैं। उनकी शादी में शरीक होने के लिए टीवी की मशहूर अभिनेत्री टीना दत्ता भी पहुंचीं। ब्लू रंग के लिबास में टीना बला की खुबसूरत लग रही थीं।