वैज्ञानिकों ने मानव सभ्यता को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने घरो में जलने वाले बल्ब से लेकर आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाज और बड़े-बड़े रॉकेटों का आविष्कार किया है। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग में आने वाली वस्तुओं का श्रेय भी वैज्ञानिकों को ही जाता है। बॉलीवुड ने भी कई वैज्ञानिकों के जीवन पर फिल्में बनाई, जो काफी प्रेरणादायक हैं। आज हम उन अभिनेताओं के बारे में जानेंगे जिन्होंने फिल्मों में वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है।
शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान नासा के वैज्ञानिक की भूमिका में थें। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी के चलते शाहरुख खान को काफी सराहना मिली थी।
4 of 7
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी अदाकारी के लाखों लोग कायल हैं। नसीरुद्दीन शाह फिल्म ‘कृष’ में एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी, लेकिन उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने ‘रोबोट’ और ‘रोबोट 2.0’ में साइंटिस्ट की भूमिका निभाई थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
विज्ञापन
6 of 7
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म ‘मिशन मंगल’ में साइंटिस्ट के रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी के साथ अक्षय के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। मिशन मंगल फिल्म भारत के मंगल ग्रह पर अपना सैटेलाइट भेजने के संघर्ष की स्टोरी है। अक्षय के अलावा कई अन्य कलाकार भी इसमें वैज्ञानिक की भूमिका में दिखे थें।