फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South: पसंद की शादी के बाद भी नहीं चला इन अभिनेत्रियों का रिश्ता, किसी ने एक तो किसी ने चार साल बाद लिया तलाक

Sat, 09 Sep 2023 04:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ सेलेब्स - फोटो : social media

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कलाकार अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के इस बदलते दौर में दर्शकों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन सा हो गया है। फैंस अपने फेवरेट कलाकार के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में किसी भी स्टार की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ ऑडियंस के सामने खुली किताब बन जाती है। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पसंद से शादी तो की, लेकिन पसंद से शादी करने के बावजूद उनका रिश्ता लंबा नहीं चला। तो चलिए जानते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य - फोटो : social media

सामंथा रुथ प्रभु
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री सामंथा और नागा चैतन्य की जोड़ी टॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी रही है। फैंस दोनों के साथ देखना काफी पसंद करते थे अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म 'ये माया चेसावे' में नागा चैतन्य के साथ काम किया, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। सामंथा और नागा चैतन्य ने बाद में 2017 में अपने परिवार के आशीर्वाद से शादी कर ली थी, लेकिन फिर चार साल बाद उनका रिश्ता टूट गया और दोनों ने तलाक ले लिया।

Bollywood: शादीशुदा मर्दों पर दिल हार बैठी थीं ये हसीनाएं, इंडस्ट्री में खूब हुए थे इनके अफेयर के चर्चे

विज्ञापन

3 of 5
रेवती और सुरेश चंद्र मेनन - फोटो : social media

रेवती
साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रेवती ने अपनी पहली फिल्म 'पुढ़िया मुगम' में सुरेश चंद्र मेनन के साथ अभिनय किया था। बाद में उन्होंने 'मरुमागल' में मुख्य भूमिका निभाई, जबकि छायांकन सुरेश चंद्र मेनन ने संभाला था। साथ काम करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों का तलाक भी हो गया।

Ajay Devgn: अजय ने अक्षय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, सूर्यवंशी के सेट से तस्वीर साझा कर लिखी मजेदार बात

4 of 5
रोहिणी और रघुवरन - फोटो : social media

रोहिणी 
रोहिणी और रघुवरन ने मलयालम सिनेमा में एक साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अधिकतर प्रोजेक्ट्स में दोनों की जोड़ी साथ ही नजर आती थी। कुछ समय के बाद दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। हालांकि, एक बच्चे के पेरेंट्स बनने के बाद दोनों ने तलाक भी ले लिया था।

Ajay Devgn: अजय ने अक्षय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, सूर्यवंशी के सेट से तस्वीर साझा कर लिखी मजेदार बात

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नलिनी और रामराजन - फोटो : social media

नलिनी 
नलिनी ने बैक टू बैक सफल फिल्में देकर अपने सिनेमा के सफर की शुरुआत की। इसी तरह दूसरी ओर रामराजन भी कुछ शानदार फिल्मों से दर्शकों से तारीफें बटोर रहे थे। आगे चलकर दोनों ने शादी तो कर ली, लेकिन दो बच्चों के बाद दोनों को तलाक भी हो गया ।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें