'2 स्टेट्स' फिल्म का एक सीन
- फोटो : धर्मा प्रोडक्शनंस यूट्यूब
'2 स्टेट्स' (2014)
ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। फिल्म के निर्माता करण जौहर और साजिन नाडियाडवाला हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में हैं, जबकि उनका साथ देते हुए अमृता सिंह, रोनित रॉय, रेवती और शिव कुमार सुब्रमण्यम सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म चेतन भगत के ही एक उपन्यास पर आधारित है। उन्होंने '2 स्टेट्स' नाम से साल 2009 में इस उपन्यास को रिलीज किया था, जिस पर यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।