नाग अश्विन-कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक साक्षात्कार में 'कल्कि 2898 एडी' के निर्देशक नाग अश्विन से एक सवाल पूछा गया कि आखिर फिल्म की सफलता को प्रभास कैसे देख रहे हैं। अपने जवाब में नाग अश्विन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी प्रभास से बात हुई थी। प्रभास इस बात को लेकर बेहद खुश हैं कि वो तीन ऐसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जो टिकट खिड़की पर नए रिकॉर्ड बना चुकी हैं। बता दें कि इनमें 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'कल्कि 2898 एडी' शामिल हैं।