Cricket In Movies: इन दिनों हर कोई आईपीएल देखने में मशगूल है। बॉलीवुड ने भी क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी को ध्यान में रखते हुए कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिनकी कहानी क्रिकेट पर ही आधारित है। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसी फिल्में हैं शामिल।
विज्ञापन
1 of 10
फिल्म घूमर और लगान और जर्सी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@saiyami और @SK Movies HD 2.0 और @Monu bollywood
होली का त्यौहार निकल गया हो, लेकिन अब क्रिकेट के त्यौहार का आगाज हो चुका है। क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल की शुरूआत हो चुकी है। आईपीएल का आगाज होते ही पूरे देश में उत्सव सा मनाया जाने लगता है और हर जगह बस क्रिकेट की ही धूम देखने को मिलती है। अब इस क्रिकेट के मौसम में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनकी कहानी क्रिकेट पर ही आधारित है और इन फिल्मों में क्रिकेट का भरपूर रंग देखने को मिलता है।
विज्ञापन
2 of 10
लगान फिल्म
- फोटो : यूट्यूब@SK Movies HD 2.0
लगान
2011 के वर्ल्डकप फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी के विनिंग सिक्स से पहले अगर कोई विजयी छक्का लोगों को याद था तो वो है फिल्म ‘लगान’ में लगाया गया भुवन का छ्क्का। 2001 में आई आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ भारतीय सिनेमा की एक कल्ट फिल्म मानी जाती है। फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज के समय की है, जहां एक गांव में लोग अंग्रेजों को लगान देने से बचने के लिए, उनके खिलाफ क्रिकेट खेलते हैं। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में क्रिकेट का भरपूर रंग देखने को मिलता है।
विज्ञापन
3 of 10
इकबाल फिल्म
- फोटो : यूट्यूब@ Film City HD
इकबाल
श्रेयस तलपड़े और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म ‘इकबाल’ में क्रिकेट को लेकर अलग ही जुनून देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी एक ऐसे मूक-बधिर लड़के की है जो भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का सपना देखता है, लेकिन उसकी शारीरिक स्थिति उसके चयन में बाधा बनती है। बाद में वो अपने एक रिटायर्ड कोच से ट्रेनिंग लेता है और अपने सपने को जीता है। नागेश कुकनूर द्वारा निर्देशित ये फिल्म आपके अंदर भी एक जुनून पैदा कर देती है।
4 of 10
जर्मी फिल्म
- फोटो : यूट्यूब@Monu bollywood
जर्सी
2022 में आई शाहिद कपूर, पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘जर्सी’ साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद एक टैलेंटेड लेकिन फेल क्रिकेटर बने हैं। जो करियर में सफलता न मिलने की वजह से टूट जाता है और क्रिकेट को छोड़ देता है। बाद में कैसे अपने बेटे को जर्सी दिलाने के लिए वो फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरता है और कमाल करता है। फिल्म की कहानी काफी प्रेरणादायक है।
दिल बोले हड़िप्पा फिल्म
- फोटो : यूट्यूब@Movies Hungama
दिल बोले हड़िप्पा
शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘दिल बोले हड़िप्पा’ एक लड़की की कहानी है, जो क्रिकेटर बनना चाहती है। मगर समाज क्रिकेट को सिर्फ लड़कों का खेल मानता है और उसे परिवार व समाज कोई भी क्रिकेट नहीं खेलने देता। जिसके बाद वो भेष बदलकर और लड़का बनकर लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचती है और वहां सेलेक्ट भी होती है। इसके बाद कैसे फिर उसकी असलियत सामने आती है और बाद में उसके साथ क्या होता है। ये फिल्म महिलाओं को क्रिकेट में आगे आने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
6 of 10
अव्वल नंबर फिल्म
- फोटो : यूट्यूब@Classic Films
अव्वल नंबर
1990 में आई फिल्म अव्वल नंबर देव आनंद द्वारा निर्देशित एक क्रिकेट पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में आमिर खान, देव आनंद और आदित्य पंचोली अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म रॉनी और सनी नाम के दो अच्छे क्रिकेटरों की कहानी है, जिनमें आपस में ही प्रतिस्पर्धा लगी रहती है।
विज्ञापन
7 of 10
चैन कुली की मैन कुली
- फोटो : यूट्यूब@Rashtriya Gyaan
चेन कुली की मेन कुली
यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमे एक अनाथ बच्चे की कहानी को दिखाया है। इसके दो ही सपने एक उसे एक अच्छा परिवार और माता-पिता मिल जाएं, दूसरा वो इंडियन क्रिकेट टीम में खेले। बच्चे को अनाथालय में एक बैट मिलता है, जिससे जब वो खेलता है तो काफी रन बनाता है, वो इसे चमत्कारी बैट मानता है। एक दिन उसे मैच खेलते भारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनर देख लेते हैं और उसको टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिलता है। इसके बाद वो अपने उस बैट से कमाल करता है, लेकिन उसका बैट उसको नापसंद करने वाला एक लड़का तोड़ देता है। फिर कैसे वो खेलता है और क्या करता है ये है फिल्म की कहानी। फिल्म में राहुल बोस और जैन खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
पटियाला हाउस फिल्म
- फोटो : यूट्यूब@TopMusicFactory
पटियाला हाउस
क्रिकेट पर आधारित अक्षय कुमार की ये फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में रहता है। वो एक अच्छा क्रिकेटर है, लेकिन अपने पिता के डर से वो क्रिकेट नहीं खेलता है। फिर कैसे वो अपने पिता से छिप कर क्रिकेट खेलता है और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम में शामिल होता है, फिल्म में आपको ये सब देखने को मिलेगा।
9 of 10
घूमर फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम-@saiyami
घूमर
अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म ‘घूमर’ की कहानी काफी इंसपायरिंग है। फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो काफी अच्छा क्रिकेट खेलती है और उसका सपना टीम इंडिया में खेलने का होता है, लेकिन जैसे ही उसका चयन भारतीय टीम में होता है, वैसे ही उसके साथ एक हादसा हो जाता है और उसका एक हाथ कट जाता है। फिर आगे वो कैसे क्रिकेट खेल पाती है और कौन उसे कोचिंग देता है और क्या उसका सपना पूरा होता है। जज्बे और संघर्ष को दिखाती इस फिल्म में ये सब आपको देखने को मिलेगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक शराबी कोच का किरदार निभाया है।
मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम-@janhvikapoor
मिस्टर एंड मिसेज माही
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की ये फिल्म क्रिकेट पर बनी है, जिसमें दोनों ही क्रिकेटर हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को आप लंबे-लंबे शॉट लगाते देख सकते हैं। फिल्म की कहानी जान्हवी कपूर के किरदार के टीम इंडिया के लिए खेलने की यात्रा को दिखाती है।