फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Singers Ban: पाकिस्तान के इन गायकों ने बॉलीवुड में गाए बेहतरीन गाने, लेकिन अब हो गए बैन

Sun, 23 Mar 2025 11:42 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Singers Ban in India: पाकिस्तानी गायक अबरार-उल-हक ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर पाबंदी की वजह से उनका ग्राफ नीचे गिरा है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि पाकिस्तान के वह कौन से कलाकार हैं जिन्होंने भारत को बेहतरीन गाने दिए हैं और उन पर क्यों पाबंदी लगी।
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तानी गायक - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
18 सितंबर 2016 को पाकिस्तान के ग्रुप जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से उड़ी में हमला किया गया। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया था। अक्टूबर 2016 में रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने काम किया था। यह आखिरी मौका था जब कोई पाकिस्तानी कलाकार बॉलीवुड फिल्म में नजर आया था। इस बैन के बाद कई पाकिस्तानी कलाकार भारत में काम नहीं कर पाए। यहां हम आपको उन पाकिस्तानी गायकों के नाम बता रहे हैं जिन्हें भारत में काम मिलना बंद हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
आतिफ असलम - फोटो : इंस्टाग्राम
आतिफ असलम
आतिफ असलम पाकिस्तान के मश्हूर गायक हैं। बॉलीवुड को उन्होंने 'जीने लगा हूं', 'तेरा होने लगा हूं' और 'वो लम्हें वो बातें' जैसे कई खूबसूरत गाने दिए। भारत के लोगों ने भी इन्हें खूब प्यार दिया। लेकिन साल 2016 में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगने के बाद आतिफ असलम भारत के लिए गाना नहीं गा पा रहे हैं।
Pakistani Artists: आतिफ असलम-राहत फतेह अली खान के करियर में आ रही गिरावट? पाकिस्तानी गायक का दावा
विज्ञापन

3 of 6
राहत फतेह अली खान - फोटो : अमर उजाला
राहत फतेह अली खान
राहत फतेह अली खान पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान के भतीजे हैं। भारत में उन्होंने बॉलीवुड के लिए कई गाने गाए। उनके मशहूर गानों में 'तेरी मेरी मेरी तेरी', 'ओ रे पिया', 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' शामिल हैं। भारत के लोगों ने इनके गानों को खूब प्यार दिया। उन्होंने सूफियाना गाने भी गाए हैं। लेकिन बैन की वजह से अब वह भारत में गाना नहीं गा पा रहे हैं।
Aamir Khan: 'दंगल' फिल्म में आमिर खान से हुई थी ये गलती, अमिताभ बच्चन ने किया था नोटिस
 

4 of 6
शफकत अमानत अली - फोटो : इंस्टाग्राम @shafqatamanata
शफकत अमानत अली
शफकत अमानत अली पाकिस्तान के सूफियाना गायक हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'तेरी झुकी नजर', 'बिन तेरे' और 'तेरे नैना तेरे नैना' जैसे बेहतरीन गाने दिए। भारत में बॉलीवुड और सूफियाना गाने सुनने वाले उनकी आवाज को याद करते हैं। 2016 के बाद वह बॉलीवुड के लिए नहीं गा सके।
विज्ञापन

5 of 6
अली जफर - फोटो : इंस्टाग्राम
अली जफर
अली जफर ने भारत में गाना गाने के साथ एक्टिंग भी की है। उन्होंने 'ए दिल है मुश्किल' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड को उन्होंने 'इश्क रिस्क', 'लैला ओ लैला' और डियर जिंदगी का 'तू ही है' गाना गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुस्तफा जाहिद - फोटो : इंस्टाग्राम @mustafazahids
मुस्तफा जाहिद
मुस्तफा जाहिद के गाने आज भी भारतीय लोगों की जबान पर चढ़े हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लिए आवारापन के 'तेरा मेरा रिश्ता', 'तो फिर आओ' और आशिकी 2 के 'भुला देना' के साथ कई गाने गाए। लेकिन भारत में पाबंदी की वजह से वह अब बॉलीवुड को गाने नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें