फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Traitors 2: आज से शुरू होगा ‘द ट्रेटर्स: सीजन 2’; करण जौहर का साथ देगी ‘बू’, राउंड टेबल होगी सबसे अहम

सार

The Traitors Season 2: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन 13 अगस्त से शुरू होगा। निर्माता-निर्देशक करण जौहर एक बार फिर इस खेल की कमान संभालेंगे। इस सीजन में 20 नहीं, बल्कि 21 सेलेब भाग लेंगे। जानिए और क्या होगा इसमें खास?
विज्ञापन
1 of 8
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला

जहां इस शो के पहले सीजन में 20 खिलाड़ी थे, वहीं इस सीजन में 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शो की शूटिंग इसी साल मार्च में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में की गई। शो के लिए सूर्यगढ़ पैलेस के अलग-अलग हिस्सों को भी खेल के हिसाब से तैयार किया गया था।

विज्ञापन

2 of 8
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : Youtube @primevideos

सबसे अहम होगी राउंड टेबल
शो में एक राउंड टेबल सबसे अहम होगी। इसके चारों तरफ सभी खिलाड़ी बैठेंगे। इस राउंड टेबल रूम में लाल रोशनी पूरे कमरे को इंटेंस लुक देगी। यहीं खिलाड़ियों के बीच सवाल-जवाब होंगे। प्रतियोगी एक-दूसरे पर शक जताएंगे और सफाई देंगे।

 

विज्ञापन

3 of 8
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : Youtube @primevideos

महल में ‘बू’ भी होगी
शो में करण जौहर के साथ ‘बू’ नाम की एक बिल्ली भी नजर आएगी। इसे शो में करण की साथी के तौर पर शामिल किया गया है।

 

 

4 of 8
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : Youtube @primevideos
महल के हर कोने का अलग अंदाज
शो के लिए सूर्यगढ़ पैलेस के हर हिस्से को एक जैसा नहीं रखा गया है। कहीं लाल तो कहीं सुनहरी थीम के साथ इसे सजाया गया है। लंबे गलियारे, महल की पुरानी बनावट और एक बड़ी सी घड़ी खास सजवाट का हिस्सा होंगे। इस बार खेल सिर्फ एक कमरे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महल के हर कोने तक जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : Youtube @primevideos

डिनर टेबल भी होगी खास 
डिनर के लिए भी एक लंबी टेबल सजाई गई है। इस टेबल पर क्रॉकरी में खास सफेद प्लेट-कटोरियां और शीशे के गिलास होंगे। बीच में लाल रंग के फूल और आस-पास पीले और लाल रंग की कुर्सियां होंगी। हल्की पीली रोशनी से पूरा डिनर एरिया बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

विज्ञापन

6 of 8
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : Youtube @primevideos

करण का अंदाज भी होगा शाही
शो के पहले सीजन में करण जौहर का अंदाज शाही और रहस्यमयी था। अब दूसरे सीजन में उनका लुक और ज्यादा नाटकीय होगा। वो रेड एम्ब्रॉयड्री वाले आउटफिट्स में नजर आएंगे। साथ में रंगीन चश्मे, बड़ी ज्वैलरी कई तरह के अतरंगी आउटफिट्स में नजर आएंगे। कुल मिलाकर उनका अदाज रॉयल होगा।

विज्ञापन

7 of 8
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : Youtube @primevideos

टावर में भी होगा खेल
सूर्यगढ़ पैलेस का टावर भी इस बार खेल का अहम हिस्सा होगा। टावर में होने वाली ‘मर्डर मिस्ट्री’ और सीक्रेट मीटिंग भी इस सीजन के खेल का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

8 of 8
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : Youtube @primevideos

शो में भाग लेंगे ये 21 खिलाड़ी 
मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, इक्का सिंह, पारुल गुलाटी, शाहनील गिल, हरमन सिंघा, साउंडस मौफाकिर, रिदा थराना, तान्या पुरी, अंश चोपड़ा, करण सिंह मैजिक, प्रिश और साहिल सलाथिया इस सीजन खेल का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें