फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Signature Trailer: बेचैन कर देगा 'द सिग्नेचर' का ट्रेलर, अनुपम खेर ने दिखाया बुढ़ापे की दहलीज का कड़वा सच

Tue, 24 Sep 2024 04:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
बुढ़ापे की दहलीज! उम्र का वह पड़ाव जिसके लिए इंसान आराम करने के सपने बुनता है। बच्चे अपनी जिम्मेदारियों में रमे होते हैं और बुजुर्ग एक-दूसरे की जिंदगी का सहारा बनते हैं। लेकिन, बुजुर्गावस्था की कुछ चुनौतियां भी हैं और कुछ कड़वे सच भी। फिल्म 'द सिग्नेचर' के ट्रेलर में इसकी झलक बखूबी नजर आई है। अनुपम खेर, महिमा चौधरी और रणवीर शौरी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'द सिग्नेचर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
भारतीय समाज में हर आम इंसान जिंदगी भर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए बुढ़ापे में आराम करने की योजना बनाता है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत भी कुछ इसी तरह हुई है। अनुपम खेर से उनकी पत्नी मधु (नीना कुलकर्णी) कहती हैं, 'जिंदगीभर जिम्मेदारियां निभाईं, अब लाइफ को थोड़ा एंजॉय करेंगे। 35 साल हो गए हमारी शादी को, एनिवर्सरी है, नजर न लगे'। जवाब मिलता है, '35 साल में नजर नहीं लगी तो अब क्या लगेगी'। लेकिन, नजर लग जाती है। मधु अस्पताल के बिस्तर पर पहुंचती हैं और पति (अनुपम खेर) के सामने कई हकीकतें खुलती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
इलाज का बेहिसाब खर्चा और उस पर भी डॉक्टरों की तरफ से जिंदगी की गारंटी नहीं...। बुजुर्गावस्था में संतान का रवैया किस तरह बदल सकता है, यह फिल्म में दिखाया है। मधु के इलाज में खर्च हो रहे बेहिसाब पैसे को उनका बेटा गिनवाता है और डॉक्टरों से आर्टिफिशियल उपचार बंद करने की भी कहता है। हकीकत अनुपम खेर के सामने आती है। फिल्म का ट्रेलर पूरी तरह समाज का सच है, ऐसा कह देना शायद सामान्यीकरण करना होगा। लेकिन, समाज के एक हिस्से का सच जरूर है।

4 of 5
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
बेटों से उम्मीदें खत्म होने के बाद एक मजबूर पिता बेटी के सामने हाथ पसारता है। महंगा इलाज नहीं करा पाने पर डॉक्टर किसी सस्ते अस्पताल में ले जाने की सलाह देते हैं। जीवन संगिनी का छूटता साथ, परिवार और समाज की हकीकत...कुल मिलाकर ट्रेलर काफी मार्मिक है। पंचिंग लाइन है, 'बहुत दर्दनाक होता है किसी को खो देना, लेकिन बेहद खौफनाक होता है किसी को खो देने का डर'। फिल्म का ट्रेलर मेडिकल क्षेत्र का सच भी उघाड़ता है।
Cine Expo 2024: एक्सपो में देखिए ‘बेबी जॉन’ की एक्सक्लूसिव फुटेज, सिनेमा के सबसे बड़े तमाशे की उलटी गिनती शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द सिग्नेचर' का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर 4 अक्तूबर से होगा। फिल्म का निर्देशन गजेंद्र अहीरे ने किया है। अनुपम खेर ने भी फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर साझा किया है और कैप्शन लिखा है, 'मेरे करियर में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने मुझे मेरे अंदर के एक्टर को चैलेंज करके अपना सब कुछ देने का अवसर भी दिया और साथ में जीवन के कुछ पहलुओं का एहसास भी कराया। #TheSignature की कहानी कुछ ऐसे ही है। आपके जीवन में कभी भी अगर कोई हॉस्पिटल में जीवन से जूझ रहा हो और आप असहाय हो तो इस फिल्म की कहानी आपको जकझोर सकती है'। 
Stree 2: 'आइटम नंबर है तो गंदे बोल ही होना चाहिए, यह सोच गलत है', 'आज की रात' की सफलता पर बोले अमर कौशिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें