फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Chadha: परी-राघव की शादी को एक साल पूरा, रीना मल्होत्रा ने बेटी-दामाद के लिए लिखा प्यारा नोट

Tue, 24 Sep 2024 03:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है। दोनों साल 2023 में आज के ही दिन विवाह बंधन में बंधे थे। इस खास अवसर पर परिणीति की मां रीना मल्होत्रा ने अपनी बेटी और दामाद को शुभकामनाएं दी हैं। रीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा है। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बधाई दी है। इसके अलावा परिणीति के भाई ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
रीना मल्होत्रा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आज से ठीक एक साल पहले तुमने राघव चड्ढा को चुना। हमारे लिए वे बिल्कुल बेटे जैसे हैं। तुम्हारी तरफ से मिला ये हमारे लिए सबसे कीमती उपहार है टिशा। हम ईश्वर के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने बहुत जादुई तरीके से तुम दोनों को मिलवाया! राघव को हमारे जीवन में लाने के लिए शुक्रिया टिशा। तुम अपने लिए या हमारे लिए इससे बेहतर कुछ नहीं चुन सकती थीं'।
 
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट के साथ आगे लिखा है, 'हमारी प्यारी बिटिया, क्रेजी गर्ल को इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया राघव। हम सभी को अपने परिवार की तरह इतने सहज तरीके से स्वीकार करने के लिए भी बहुत शुक्रिया। आप अपने धैर्य, हास्य और परिपक्वता से हम सभी की जिंदगी को हर दिन और बेहतर बना रहे हो। आपने हमारे बेटी और हमें पूरा किया है'।
Neena Gupta: नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को अभिनय न करने की दी थी सलाह, कहा था- 'इसके बारे में सोचना भी मत'

4 of 5
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
रीना मल्होत्रा ने लिखा है, 'उस दिन हमने आपको अपनी बेटी नहीं दी थी, बल्कि हमें एक बेटा मिला था! ईश्वर से सिर्फ यही दुआ है कि हर गुजरते दिन के साथ आप दोनों का प्यार, आपसी समझ और मजबूत हो और सभी सीमाओं को तोड़ दे। हमारा पूरा परिवार आप दोनों को बेहद प्यार करता है। शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो। लग ही नहीं रहा कि सालभर गुजर गया'।
Karan Johar: करण का बयान- इंडस्ट्री ने नहीं किया शाहरुख की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल, आमिर को बताया गेम चेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि राघव और परिणीति ने उदयपुर के लीला पैलेस में भव्य अंदाज में शादी रचाई थी। उनकी शादी में फिल्मी हस्तियों के अलावा राजनीति के कई दिग्गज भी शामिल हुए थे। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी कपल की शादी में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें