फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOAT: इस वजह से ऑडियो लॉन्च इवेंट नहीं करेंगे 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माता! निराश हुए विजय के प्रशंसक

Sun, 04 Aug 2024 12:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। फिल्म के बारे में दर्शकों को आए दिन नई जानकारियां मिल रही हैं, जो उनका उत्साह बढ़ा रही है। बीते दिन फिल्म का तीसरा गाना 'स्पार्क' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं अब फिल्म से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है, जो प्रशंसकों को थोड़ा परेशान करने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
इस फिल्म के जरिए निर्देशक वेंकट प्रभु और विजय पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ने अपने प्रचार पोस्टर, वीडियो और गानों के साथ सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि इसका भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट होगा। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर ताजा चर्चाओं के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि टीम की ऐसी कोई योजना नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @archanakalpathi ·
हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्देशक वेंकट प्रभु ने खुलासा किया कि ऑडियो लॉन्च इवेंट की संभावना पूरी तरह से विजय के फैसले पर निर्भर करती है। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का कोई ऑडियो लॉन्च इवेंट या ऐसा कोई बड़ा प्री-रिलीज इवेंट नहीं होगा। इन खबरों ने अब विजय के प्रशंसकों और दर्शकों को बहुत निराश कर दिया है, जो इस इवेंट में विजय की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इन खबरों पर फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

4 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
दरअसल, फिल्म के पहले गाने 'व्हिसल पोडू' को मिली प्रतिक्रिया इसका बड़ा कारण है। इसके साथ बड़ी वजह यह भी है कि निर्देशक वेंकट प्रभु और युवान शंकर राजा असल जिंदगी में चचेरे भाई हैं, वे उनकी बहन और गायिका भवतारिणी के निधन के बाद कठिन समय से गुजर रहे हैं। यह भी एक वजह है कि द गोट की टीम कोई भव्य कार्यक्रम करने से हिचक रही है। फिल्म का जब दूसरा गाना जारी हुआ था तो उसके जरिए दिवंगत गायिका भवतारिणी को श्रद्धांजलि भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
'द गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। युवान शंकर राजा ने गाने और मूल स्कोर की रचना की है। सिद्धार्थ नूनी फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। वेंकट राजन ने संपादन का काम संभाला है। वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज भी हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें