फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर ने कपिल के साथ अपने झगड़े को बताया 'पब्लिसिटी स्टंट', बोले- दर्शकों को बांधना था

Wed, 27 Mar 2024 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन पर वर्षों के मनोरंजन के बाद अब जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को ओटीटी पर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका मतलब है कि यह न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी स्ट्रीम किया जाएगा। दुनिया भर में सैकड़ों देश कपिल के इस शो का लुत्फ उठा सकेंगे। इस शो में एक बार फिर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी। अब हाल ही में, सुनील ने कपिल शर्मा के साथ अपनी लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मेकर्स ने एक कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें शो के कलाकार - कपिल शर्मा, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी को खूब हंसी-मजाक करते हुए देखा गया, लेकिन अंत में सुनील ग्रोवर की एंट्री हुई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
इस इवेंट में सुनील ने अपने शो को लेकर कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया। इसके अलावा उन्होंने कपिल शर्मा के साथ अपनी लड़ाई पर भी चुप्पी तोड़ी। सुनील ने कहा, 'उस समय पर नेटफ्लिक्स इंडिया में नया-नया आया था तो हमें लगा कि टेलीविजन के दर्शकों को बांध के रखने के लिए कुछ करना पड़ेगा और इस तरह हमने लड़ाई कर दर्शकों के सामने पब्लिसिटी स्टंट किया।'

4 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने आगे कहा, "ठीक पहले फ्लाइट में चढ़ते समय कपिल शर्मा शो की टीम ने मुझसे पूछा कि हम इसे प्रमोट करने के लिए क्या कर सकते हैं और हमें यही विचार आया।'' हालांकि, जब उन्होंने कहानी गढ़ी तो वह खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए और कपिल भी उनकी लड़ाई से जुड़े सवालों को मजाक में लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने आगे कहा कि वह अब "घर वापस" आ गए हैं। इस शो का हिस्सा बनना खुशी की बात है, और यह एक ऐसी जगह है, जहां हम काम करते हुए भी थकाऊ नहीं लगते। मैं कपिल के शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं और मैं खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं कि मुझे फिर से मौका मिला।''

Pierce Brosnan: 'जेम्स बॉन्ड' की भूमिका में दिखेंगे एरोन? पियर्स बोले- 'बॉन्ड' बनने की काबिलियत है उनमें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें