फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show: शनिवार को ‘फनीवार’ बनाने आ रही कपिल की टोली, इस दिन से शो होगा शुरू

Wed, 11 Sep 2024 01:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल शर्मा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर कॉमेडियन अपने चुटकुलों से सभी को गुदगुदाने के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। इस बार इस शो को और भी मजेदार बनाने का वादा किया जा रहा है, उनके हिसाब से हर शनिवार एक मजेदार शनिवार बन जाएगा। 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहे इस शो के दूसरे सीजन में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले सीजन में कई दिग्गजों के साथ 13 हफ्तों तक हंसी-मजाक चलता रहा और इस बार सीजन 2 में कपिल, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और राजीव ठाकुर के साथ और भी ज्यादा हंसी, पागलपन का मिलने का दावा किया जा रहा है।
Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, दुख की घड़ी में पूर्व पत्नी के मायके पहुंचे अरबाज खान

 
विज्ञापन

3 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो की टीम के साथ मोनिका शेरगिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल और उनकी टोली 21 सितंबर से हर शनिवार को एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। जैसे-जैसी इसके प्रसारित होने की तारीख नजदीक आ रही है प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि इस सीजन में उन्हें क्या नया और मजेदार देखने को मिलेगा। 

 

4 of 5
बेला बजरिया-द ग्रेट इंडियन कपिल शो टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर दूसरे सीजन का एलान किया था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'अब शनिवार होगा फनीवार क्योंकि कपिल और गैंग डबल मस्ती और हंसी के साथ आ रहे हैं। सीजन 2 जल्द ही आ रहा है। बने रहें।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया
अब बुधवार को शो का टीजर वीडियो जारी करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘फन से आपके शनिवार को फनीवार बनाने हम आ रहे हैं 21 फरवरी से ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ देखने के लिए तैयार हो जाइए हर शनिवार सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’
डेब्यू करते ही स्टार बन गईं अनुष्का शर्मा की कजिन, इंटीमेट सीन का वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें