आदुजीविथम-द गोट लाइफ
- फोटो : इंस्टाग्राम: @therealprithvi
मलयाली अप्रवासी मजदूर नजीब की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित यह सर्वाइवल ड्रामा 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है। यह फिल्म पांच क्षेत्रीय भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने फिल्म का पोस्टर जारी किया। कैप्शन में लिखा गया, 'साहस, उम्मीद और अस्तित्व की कहानी। इधु नजीबिंते अथिजीवन कथा। आडुजीविथम 19 जुलाई को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रही है।'