फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर दे रहीं 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत', जानें 19वें दिन का कलेक्शन

Sat, 08 Nov 2025 09:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: फिल्म 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी। आइए जानते हैं किस फिल्म ने ज्यादा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
थामा, एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की अदाकारी वाली फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी इसी दिन रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने 19वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
थामा - फोटो : एक्स
थामा का कलेक्शन
फिल्म 'थामा' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसने 108.4 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 18.7 करोड़ रुपये रही। आज शनिवार को फिल्म ने 1.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म की कमाई 129.08 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
‘एक दीवाने की दीवानियत’ - फोटो : X
एक दीवाने की दीवानियत का कलेक्शन
'एक दीवाने की दीवानियत' ने नौ करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 55.15 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 16.30 करोड़ रुपये हो गई। शनिवार को इसने खबर लिखे जाने तक 98 लाख रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म का अब तक का कलेक्शन 73.18 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 6
फिल्म 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
थामा और एक दीवाने की दीवानियत
दोनों फिल्मों की अगर तुलना करें तो 'थामा' ने ज्यादा कमाई की है। हालांकि 'एक दीवाने की दीवानियत' का बजट कम है, इसलिए यह फिल्म फायदे में है। 'थामा' का बजट 125 करोड़ रुपये बताया जाता है। वहीं 'एक दीवाने की दीवानियत' का बजट सिर्फ 25 करोड़ है।
विज्ञापन

5 of 6
'थामा' - फोटो : X
'थामा' के बारे में
'थामा' के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं। इसके निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
‘एक दीवाने की दीवानियत’ - फोटो : X
'एक दीवाने की दीवानियत' के बारे में 
'एक दीवाने की दीवानियत' के निर्देशक मिलाप जावेरी हैं। इसके निर्माता अंशुल राजेंद्र गर्ग और दिनेश जैन हैं। यह रोमांटिक फिल्म है। इसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अनंत नारायण महादेवन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें