Jatadhara Box Office Collection Day 2: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा की रिलीज का आज दूसरा दिन है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की अदाकारी वाली फिल्म ‘जटाधरा’ सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की। हालांकि दूसरे दिन फिल्म ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन काफी कम है।
विज्ञापन
2 of 5
जटाधरा
- फोटो : यूट्यूब
‘जटाधरा’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जटाधरा’ ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया। देर रात इस आंकड़े में बढ़ोतरी हो सकती है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.07 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
जटाधरा
- फोटो : यूट्यूब
औसत से कम कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'जटाधरा' का बजट 16 करोड़ रुपये है। जानकार मानते हैं कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का 10 फीसद कमा लेती है तो इसे औसत कमाई माना जाता है। इस तरह से देखें तो फिल्म ने पहले दिन औसत से कम कमाई की है। दूसरे दिन भी फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर पाई।
इन फिल्मों से मिल रही टक्कर
फिल्म जटाधरा को सिनेमाघरों में फिल्म हक, बाहुबली द एपिक, द ताज स्टोरी, थामा और एक दीवाने की दीवानियत से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म को तेलुगु फैंस से काफी समर्थन मिल रहा है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी अच्छी है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'जटाधरा' में पौराणिक और आधुनिक एक्शन का मिश्रण है। इसमें एक रहस्यमयी किरदार जटाधरा की यात्रा को दिखाया गया है। इसके निर्देशक अभिषेक जायसवाल हैं। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा शिल्पा शिरोडकर, राजीव कनकला, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश और सुभलेखा सुधाकर ने अभिनय किया है।