साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म 'दलपति 69' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शकों को फिल्म से जुड़ी जानकारियों का बेसब्री से इंतजार है। अब निर्माता एक-एक कर फिल्म के कलाकारों के नाम से पर्दा उठा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के मुख्य किरदारों का खुलासा किया गया था, जिसमें बॉबी देओल और पूजा हेगड़े, प्रियामणि और प्रकाश राज के साथ अन्य कई सितारे शामिल हैं। वहीं, अब निर्माताओं फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प जानकारी साझा की है।