फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल के दानिश जेहन का आखिरी वीडियो आया सामने, देखिए एक्सिडेंट से 23 घंटे पहले क्या कर रहे थे

Thu, 20 Dec 2018 04:29 PM IST
kapil kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Danish Zehen - फोटो : Instagram
मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट दानिश जेहन की अचानक मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। 21 साल के दानिश मस्तमौला इंसान थे जिसकी झलक उनके वीडियो में साफ दिखाई देती है। अपने हेयरस्टाइल से लेकर बिंदास अंदाज के लिए जाने जाने वाले दानिश अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्सिडेंट से महज कुछ घंटे पहले दानिश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी से कितना प्यार था। 
विज्ञापन

2 of 5
Danish Zehen - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो से धमाल मचा देने वाले दानिश ने मौत से कुछ घंटे पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दानिश ने 23 घंटे पहले पोस्ट किया था जिसे अब तक 18 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में दानिश 'टिक टॉक' ऐप के वीडियो में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Danish Zehen - फोटो : Instagram
दानिश की एक्सिडेंट में हुई मौत से न केवल उनका परिवार बल्कि फैंस भी सदमे में हैं। दानिश की मौत की खबर आते ही उनके फैंस पर दुखों का सैलाब टूट पड़ा। दानिश के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस उनकी मौत की सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। दानिश के निधन की जानकारी विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दी थी।

4 of 5
Danish Zehen - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा - 'यह क्या हो गया? मैंने उन्हें अभी ऐस ऑफ स्पेस शो में देखा था। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वह सही में अच्छे इंसान थे। मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है। भगवान जाने अब उनके दोस्त और परिवार इस सदमे को कैसे बर्दाश्त करेंगे।' वहीं एक और फैन ने दानिश के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर उनकी अचानक मौत पर दुख जताया है। एक और यूजर ने लिखा - 'आप हमेशा याद बनकर लोगों के जहन में जिंदा रहेंगे। भगवान आपके परिवार को इस सदमे को बर्दाश्त करने की शक्ति दे। आपको याद करेंगे।'




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Danish Zehen - फोटो : Instagram
आपको बता दें, जिस वक्त दानिश का एक्सीडेंट हुआ वह किसी शादी से वापस आ रहे थे। फिलहाल मुंबई पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। दानिश मशहूर यूट्यूबर होने के साथ-साथ ब्लॉगर भी हैं। दानिश युवाओं में काफी लोकप्रिय है। दानिश के सभी वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में कमेंट्स और लाइक्स मिलते है। यहां तक कि दानिश के इंस्टाग्राम पर 1k फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें