फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनस्क्रीन भाई को ही प्यार कर बैठी थीं ये टीवी एक्ट्रेस, 16 की उम्र में बनीं बहू

Wed, 08 May 2019 05:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kanchi Singh and Rohan Mehra - फोटो : instagram
टीवी हो या बॉलीवुड, कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। ऐसी ही एक एक्ट्रेस का नाम है कांची सिंह (Kanchi Singh) । कांची सिंह ने साल 2001 में सीरियल 'कुटुम्ब' (Kutumb) में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में टीवी सीरियल में बहू का किरदार निभाया। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि कांची ने ऑनस्क्रीन भाई का रोल निभा रहे एक्टर को ही दिल दे बैठी थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Kanchi Singh and Rohan Mehra - फोटो : instagram
कांची सिंह ने कुटुम्ब के बाद 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) सीरियल में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया। इसके बाद साल 2014 में 'और प्यार हो गया' (Aur Pyaar Ho Gaya) में भी नजर आईं। खास बात यह है कि इस सीरियल में उन्होंने बहू का किरदार निभाया था। जिसके बाद वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में गायू का रोल निभाते दिखीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
इस सीरियल में कांची के भाई का रोल रोहन मेहरा (Rohan Mehra) ने निभाया था। रोहन सीरियल में नक्श बने थे जो कि नायरा और गायू दोनों के भाई का रोल निभा रहे थे। खबरों की मानें तो इस सीरियल में ही कांची रोहन को दिल दे बैठीं। कुछ वक्त तो दोनों सीरियल में एक साथ नजर आए लेकिन बाद में दोनों ने ही सीरियल से किनारा कर लिया।

4 of 5
Kanchi Singh - फोटो : instagram
कांची ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों पर खास प्रभाव नहीं डाला लेकिन खूबसूरती के मामले में जरूर इंप्रेस किया। कांची सिंह महज 23 साल की हैं जबकि रोहन मेहरा 30 साल के हैं। कांची रोहन के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। यहां तकि कि दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanchi Singh - फोटो : instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के बाद कांची सिंह 'भक्तों की भक्ति में शक्ति', 'एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग' और 'किचन चैम्पियन' में नजर आई थीं। वहीं रोहन मेहरा 'बिग बॉस सीजन 10', 'बॉक्स क्रिकेट लीग', 'लाल इश्क' और 'किचन चैम्पियन' में दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें