फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl : कहां हैं टीवी के पहले 'भगवान राम' अरुण गोविल, क्यों हो गया उनका ऐसा हाल....

Thu, 12 Jan 2017 01:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
 'जय श्री राम' का नाम सुनते ही सबसे पहले जो नाम दिमाग में आता है वो है टेलीविजन की दुनिया के पहले श्री राम यानि अरुण गोविल। भगवान राम की छवि को एक नया रूप देकर लोगों के सामने अरुण गोविल ने ही पहली बार पेश किया था। लेकिन अब श्री राम कहां है, क्या कर रहे हैं कोई नहीं जानता। लोगों के दिलों पर भगवान राम बनकर राज करने वाले अरुण गोविल का आज जन्मदिन है। आज इस मौके पर आइए जानते हैं कि इस युग में आखिर कहां चले गए भगवान राम।
विज्ञापन

B'day Spl : कहां हैं टीवी के पहले 'भगवान राम' अरुण गोविल, क्यों हो गया उनका ऐसा हाल....

2 of 6
अरुण गोलिव पिछले काफी सालों से कोई एक्टिंग नहीं कर रहे हैं। वो इस इंडस्ट्री से दूर चले गए हैं। अब वो न ही किसी सीरियल में नजर आते हैं और न ही किसी फिल्म में। वो अब कभी-कभी प्रोडक्शन का काम करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि उनकी एक टीवी कंपनी है जो दूरदर्शन चैनल के लिए कार्यक्रम बनाती है। 
विज्ञापन

B'day Spl : कहां हैं टीवी के पहले 'भगवान राम' अरुण गोविल, क्यों हो गया उनका ऐसा हाल....

3 of 6
अरुण गोविल का कहना है कि उन्हें रामायण के बाद कभी कोई अच्छा काम ही नहीं मिला। उन्हें लोगों ने राम से ज्यादा कुछ भी सोचने से इनकार कर दिया। इसका परिणाम ये हुआ कि उनका एक्टिंग का करियर ही खत्म हो गया। उन्हें इस बात का बहुत दुख है। 

B'day Spl : कहां हैं टीवी के पहले 'भगवान राम' अरुण गोविल, क्यों हो गया उनका ऐसा हाल....

4 of 6
उन्होंने बताया कि रामानंद सागर ने उन्हें सबसे पहले सीरियल 'विक्रम और बेताल' में राजा विक्रमादित्य का किरदार निभाने के लिए दिया था। इसकी सफलता के बाद साल 1987 में 'रामायण' में भगवान राम का रोल मिला।
विज्ञापन

B'day Spl : कहां हैं टीवी के पहले 'भगवान राम' अरुण गोविल, क्यों हो गया उनका ऐसा हाल....

5 of 6
उनका मानना है कि वो भगवान राम की छवि से बाहर नहीं निकल पाए हैं। भले ही 'रामायण' को टीवी पर प्रसारित हुए लगभग तीन दशक हो गए हों लेकिन अरुण गोविल आज भी टीवी के राम के रूप में ही पहचाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब भी कई जगह पर उन्हें देखकर लोग हाथ जोड़ने लगते हैं। अरुण गोविल का मानना है कि उन्हें राम बनकर जो सफलता मिली वो किसी दूसरे टीवी सीरियल या फिल्म से नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

B'day Spl : कहां हैं टीवी के पहले 'भगवान राम' अरुण गोविल, क्यों हो गया उनका ऐसा हाल....

6 of 6
आपको बता दें कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है। मेरठ कालेज में पढ़ते हुए ही उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने का जुनून सवार हो गया था। जिसके बाद वो मुंबई आ गए थे। टीवी के राम का अब एक्टिंग का करियर भले ही पूरी तरह से खत्म हो चुका हो पर लोगों के दिलों में वो आज भी भगवान की तरह बसते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें