बिग बॉस के घर से बाहर निकाले जाने के बाद से स्वामी ओम का पारा चढ़ा हुआ है। वो हर रोज सलमान खान और बिग बॉस के खिलाफ कुछ ना कुछ विवादित बयान दे रहे हैं। अब अपने बयान में स्वामी ओम ने सलमान खान को देशद्रोही बताया है। उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये सब कहा।
विज्ञापन
सलमान ने बिग बॉस को जमकर लगाई फटकार, स्वामी ओम ने सुल्तान को कहा गद्दार
2 of 6
bigg boss
उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को सलमान खान के खिलाफ एक रैली करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कह दिया कि भारतीय जनता पार्टी उनकी अपनी पार्टी है। उन्होंने कहा, 'मैं बिग बॉस के घर को तोड़ दूंगा और उसमें आग लगा दूंगा। साथ ही वो ग्रांड फिनाले भी नहीं होने देंगे।'
विज्ञापन
सलमान ने बिग बॉस को जमकर लगाई फटकार, स्वामी ओम ने सुल्तान को कहा गद्दार
3 of 6
bigg boss
बता दें कि स्वामी ने कहा था कि 30 दिसंबर 2016 को सलमान बिग बॉस के घर में उनसे मिलने आए थे। 'जब सलमान अंदर आए तो उन्होंने मुझे किंग ऑफ फुटेज का अवॉर्ड दिया। सलमान चेन स्मोकर हैं इसलिए उन्होंने मेरे सामने सिगरेट पीनी शुरू कर दी। मैंने कहा आप यहां सिगरेट नहीं पी सकते हैं। यह नियम के खिलाफ है। इसलिए स्मोकिंग एरिया में जाएं।'
सलमान ने बिग बॉस को जमकर लगाई फटकार, स्वामी ओम ने सुल्तान को कहा गद्दार
4 of 6
bigg boss
स्वामी आगे कहते हैं, 'इसके बाद सलमान ने मुझे स्मोकिंग रूम में बुलाया। उसने मेरे मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंका जिसके बाद मैंने उसे जोरदार चांटा मारा। मैं पूरी तरह से इस देशद्रोही के खिलाफ हो गया हूं।' बिग बॉस के घर में स्वामी ओम को अपनी हरकतें सुधारने के कई मौके दिए गए थे। लेकिन वो नहीं सुधरे तो उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
सलमान ने बिग बॉस को जमकर लगाई फटकार, स्वामी ओम ने सुल्तान को कहा गद्दार
5 of 6
बिग बॉस
वहीं सलमान भी बिग बॉस के मेकर्स से नाराज हैं। सलमान ने कुछ दिन पहले कंटेस्टेंट्स के लिए घर का खाना भिजवाया था। लेकिन वो खाना कंटेस्टेंट को दिया ही नहीं गया। शो के दौरान कैमरा ऑफ होने के बाद जब सलमान ने घर वालों से पूछा कि क्या उन्होंने उनके भिजवाए खाने का लुत्फ उठाया तो कंटेस्टेंट कंफ्यूज हो गए।
सलमान ने बिग बॉस को जमकर लगाई फटकार, स्वामी ओम ने सुल्तान को कहा गद्दार
6 of 6
बिग बॉस
प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें कोई खाना नहीं मिला। इसके बाद सलमान ने मेकर्स से जाकर पूछा और उन्हें जमकर फटकार लगाई। साथ ही शो छोड़ देने की भी धमकी दी। इस घटना के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अगले सीजन को सलमान होस्ट ना करें। सलमान इसे अपनी इमेज खराब होना बता रहे हैं।