एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत से जुड़े स्टार कपल्स शादी रचा रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता राजकुमार राव अपनी लेडीलव पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं और अब आने वाले दिनों में कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन का नाम भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि दोनों दिसंबर के महीने में शादी करने वाले हैं और इसके लिए दोनों के घर में तैयारियां भी जोरो-शोरों से हो रही हैं।
शादी के लिए एक्साइडेट हैं अभिनेत्री
वहीं, इन सब खबरों के बीच अब अंकिता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी और परिवार पर बात की है। अंकिता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो शादी और प्यार में बहुत ज्यादा यकीन रखती हैं और वह अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं।