फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: उमर रियाज ने की शमिता शेट्टी की तारीफ, कहा-तेजस्वी से ज्यादा...

Tue, 16 Nov 2021 02:29 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी और उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 की शुरुआत जबसे हुई है तबसे शुरू से ही लगातार उमर रियाज और शमिता शेट्टी के बीच आपसी मतभेद देखने को मिला है। जहां उमर रियाज ने लगातार शमिता शेट्टी पर भेदभाव करने का आरोप लगाया तो वहीं शमिता शेट्टी को भी उमर रियाज का बर्ताव बिलकुल भी पसंद नहीं आया। शमिता ने टास्क में उमर के अग्रेसिव बर्ताव पर हमेशा सवाल उठाया। वीकेंड के वार में भी शमिता शेट्टी और उमर रियाज के भी कई दफा खटपट देखने को मिली। लेकिन अब हाल ही में उमर रियाज शमिता की तारीफ करते हुए नजर आए।

विशाल ने शमिता को बताया मजबूत

दरअसल उमर रियाज विशाल कोटियन के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। जहां बातों-बातों में विशाल ने  कहा कि घरवाले वीआईपी मेंबर बनने के लिए तड़प रहे हैं, क्योंकि उनके पास खाना भी एक समय का है। लेकिन इसी बीच विशाल ने तेजस्वी और शमिता शेट्टी की तुलना कर दी और कहा कि तेजस्वी से अधिक मजबूत गेम में शमिता नजर आ रही हैं, क्योंकि वो अकेले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91
उमर रियाज ने की तारीफ

विशाल कोटियन की इस बात में हामी भरते हुए उमर रियाज ने कहा कि शमिता शेट्टी तेजस्वी से अधिक मजबूत तो हैं क्योंकि वो सीधी बात करती हैं। जो भी उनके दिल दिमाग में चलता है उसे सीधे-सीधे बोलती हैं। लेकिन इसी के साथ उमर ने तेजस्वी को लेकर ऐसी बात कही जिसे सुनने के बाद फैंस का दिल टूट सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी को बताया उमर ने कनफ्यूज

उमर ने तेजस्वी के बारे में बात करते हुए विशाल से कहा, ‘तेजस्वी अब जो बोलती हैं वो उसे लेकर इतनी क्लियर नहीं है और कनफ्यूज हो जाती हैं। जबकि वो जब शुरुआत में आई थीं तो बिलकुल निडर थीं और अपनी हर बात को खुलकर अपने प्रशंसकों के सामने रखती थीं। लेकिन अब वो अपनी ही बातों को लेकर उलझ रही हैं वो क्लिएरिटी नहीं आ रही है। इसी के साथ उमर ने कहा प्यार झोल कर जाता है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी ने दिया कई बार उमर का साथ

बिग बॉस 15 का घर अब दो गुटो में हो चुका है ये साफ तौर पर देखने को मिलता है। एक तरफ जहां उमर रियाज, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश शुरुआत से ही साथ में गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं और उमर ने अपने साथ वीआईपी बनने के लिए भी शुरुआत में इन दोनों को ही चुना तो वहीं तेजस्वी न सिर्फ करण के लिए बल्कि उमर रियाज का साथ देते हुए भी नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान खान ने उमर के गेम की कि तारीफ

सोशल मीडिया पर उमर रियाज को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिल रहा है, बल्कि बीते हफ्ते सलमान खान भी उमर रियाज की  तारीफ करते हुए नजर आए। सलमान खान ने उमर को कहा कि तुम कही भी अग्रेसिव नहीं जा रहे हो और अच्छा गेम खेल रहे हो तो वहीं दूसरी तरफ प्रतीक के साथ हुए झगड़े में भी सलमान खान ने उमर का साथ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें